Get App

जेम्स बॉन्ड जैसी मूवीज बनाने वाले MGM स्टूडियो को खरीदेगी एमेजॉन, $8.45 अरब की है डील

एमेजॉन को इस डील से अपनी वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस के लिए कंटेंट बढ़ाने में मदद मिलेगी। कंपनी का यह दूसरा सबसे बड़ा एक्विजिशन है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 27, 2021 पर 9:31 AM
जेम्स बॉन्ड जैसी मूवीज बनाने वाले MGM स्टूडियो को खरीदेगी एमेजॉन, $8.45 अरब की है डील

दुनिया की टॉप ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स में शामिल एमेजॉन (Amazon) अब हॉलीवुड में उतर रही है। एमेजॉन ने जेम्स बॉन्ड जैसी मूवीज बनाने वाले   MGM स्टूडियो को 8.45 अरब डॉलर में खरीदने की डील की है। इस डील से एमेजॉन को अपनी वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस के लिए कंटेंट बढ़ाने में मदद मिलेगी।

2017 में होल फूड्स को लगभग 14 अरब डॉलर में खरीदने के बाद एमेजॉन का यह दूसरा सबसे बड़ा एक्विजिशन है।

वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस में एमेजॉन का मुकाबला नेटफ्लिक्स और Disney+ जैसी कंपनियों से है।

एमेजॉन ने यह नहीं बताया है कि उसकी प्राइम वीडियो सर्विस को कितने लोग देखते हैं। हालांकि, यह संख्या 20 करोड़ से अधिक हो सकती है क्योंकि इतने यूजर्स के पास इसकी प्राइम मेंबरशिप है। प्राइम मेंबरशिप से यूजर्स जल्द शॉपिंग और डिस्काउंट जैसे फायदों के साथ ही प्राइम वीडियो का भी मजा ले सकते हैं।

MGM को खरीदने से एमेजॉन के पास अधिक मूवीज, शो और रॉकी, रोबोकॉप जैसे मशहूर कैरेक्टर्स आ जाएंगे।

शेर के लोगो से पहचान रखने वाला MGM हॉलीवुड के सबसे पुराने स्टूडियो में से एक है। इसकी शुरुआत 1924 में हुई थी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें