Amazon 50,000 से ज्यादा IT प्रोफेशनल को देगी नौकरी, इस महीने शुरू होगा जॉब फेयर

55,000 से ज्यादा नौकरियों में से 40,000 से ज्यादा अमेरिका में होंगी, जबकि बाकी भारत, जर्मनी और जापान में

अपडेटेड Sep 02, 2021 पर 8:47 AM
Story continues below Advertisement

ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी Amazon.com आने वाले महीनों में वैश्विक स्तर पर कॉर्पोरेट और टेक्नोलॉजी रोल के लिए 55,000 लोगों को भर्ती करने की योजना बना रही है, चीफ एग्जीक्यूटिव एंडी जेसी (Andy Jassy) ने रॉयटर्स को ये बताया। ये 30 जून तक Google के कुल कर्मचारियों की संख्या के एक तिहाई से ज्यादा के बराबर है और Facebook की संख्या के करीब है।

जेसी ने घोषणा की कि 55,000 से ज्यादा नौकरियों में से 40,000 से ज्यादा अमेरिका में होंगी, जबकि बाकी भारत, जर्मनी और जापान जैसे देशों में अपने जॉब फेयर "Amazon करियर डे" के जरिए भर्ती करेंगे। Amazon में नौकरियों के बारे में जानने के लिए, उनके जॉब पेज पर क्लिक करें: amazon.jobs/in।

Amazon Career Day 16 सितंबर, 2021 को सुबह 10:00 बजे IST पर एक फ्री इवेंट है। कंपनी ने एक बयान में कहा, "ये इंटरैक्टिव एक्सपीरियंस सभी नौकरी चाहने वालों के लिए है, चाहे आपके एक्सपीरियंस का लेवल, प्रोफेशनल फील्ड या बैकग्राउंड कुछ भी हो, चाहे आप Amazon या दूसरे जगहों पर काम करने में रुचि रखते हों।"

जुलाई में Amazon की टॉप पोस्ट पर आने के बाद से अपने पहले इंटरव्यू में जेसी ने कहा कि कंपनी को रिटेल, क्लाउड और एडवर्टाइजमेंट सहित दूसरे बिजनेस में मांग को पूरा करने के लिए और ज्यादा फायर पॉवर की जरूरत थी।

उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट कुइपर नामक ब्रॉडबैंड एक्सेस को बढ़ावा देने के लिए सैटेलाइट को ऑर्बिट में लॉन्च करने के लिए कंपनी की नई शर्त के लिए भी बहुत सारे नए लोगों की जरूरत होगी।

15 सितंबर से शुरू होने वाले Amazon के सालाना जॉब फेयर के साथ, जेसी को उम्मीद है कि अब हायरिंग के लिए एक अच्छा समय है। उन्होंने कहा, "महामारी के दौरान बहुत सारी नौकरियां हैं, जो विस्थापित हो गई हैं या बदल दी गई हैं और बहुत सारे लोग हैं, जो अलग और नई नौकरियों के बारे में सोच रहे हैं।"


Amazon Career Day के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

- जॉब फेयर इवेंट के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए, इस लिंक के जरिए "Register Now" बटन पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म को पूरा करें। Amazon Career Day 2021 में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। हालांकि, Amazon HR प्रतिनिधि के साथ करियर कोचिंग सेशन में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है।

- इस प्रोग्राम में अमित अग्रवाल, ग्लोबल सीनियर VP और कंट्री हेड, CEO द्वारा करियर सलाह और कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधकों द्वारा कई पैनल चर्चा शामिल हैं।

जेसी ने कहा कि करियर फेयर ग्लोबल होगा। बता दें कि Amazon ने पहले 2017 में एक बड़ी टेक हायरिंग का वादा किया था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।