VIDEO: बांग्लादेश में फिर हुई हिंसा, भीड़ ने ढाका में बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के घर में की तोड़फोड़

Bangladesh Violenc: यह दूसरी बार है, जब बांग्लादेश में रहमान के घर पर भीड़ ने हमला किया है। इससे पहले पूर्व पीएम शेख हसीना के अपने पद से इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद उनके घर पर हमला हुआ था। गुस्साई भीड़ ने देश में तथाकथित 'मुजीबवाद' और फासीवाद के किसी भी निशान को मिटाने के अपने इरादे व्यक्त किए

अपडेटेड Feb 05, 2025 पर 11:02 PM
Story continues below Advertisement
VIDEO: बांग्लादेश में फिर हुई हिंसा, भीड़ ने ढाका में बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के घर में की तोड़फोड़ और आगजनी

गुस्साई भीड़ ने बुधवार शाम को बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के धानमंडी 32 में स्मारक और घर में तोड़फोड़ की और उनकी पार्टी अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। बताया जा रहा है कि यह विरोध प्रदर्शन पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की ओर से दिए गए एक ऑनलाइन भाषण के जवाब में था। हमलावर जबरन गेट तोड़कर परिसर में घुस गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों को ढांचे पर चढ़कर तोड़फोड़ करते देखा गया। उन्होंने इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल में भी आग लगा दी।

यह दूसरी बार है, जब बांग्लादेश में रहमान के घर पर भीड़ ने हमला किया है। इससे पहले पूर्व पीएम शेख हसीना के अपने पद से इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद उनके घर पर हमला हुआ था।


गुस्साई भीड़ जबरदस्ती परिसर में घुस गई

प्रदर्शनकारियों ने जबरन घर के परिसर में प्रवेश किया, जो लंबे समय से शेख मुजीबुर रहमान के परिवार से जुड़ा हुआ था, और घोषणा की कि यह घर सत्तावाद और फासीवाद का प्रतीक था।

उन्होंने देश में तथाकथित 'मुजीबवाद' और फासीवाद के किसी भी निशान को मिटाने के अपने इरादे व्यक्त किए।

475 साल की सजा...एक नहीं कई जन्म भी पड़ेंगे कम, आखिर किस गुनाह पर कोर्ट ने दिया ये फैसला?

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।