Credit Cards

Bank of Japan Rate Hike: जापान में महंगा हुआ कर्ज, दो वजहों से बढ़ी ब्याज दर, अब आगे ये है रुझान

Bank of Japan Rate Hike: अमेरिकी फेडरल रिजर्व और यूरोपीय केंद्रीय बैंक ने महंगाई दर को नियंत्रित करने के लिए दरें बढ़ाने के बाद अब उन्हें घटाना शुरू कर दिया है। फेड ने हाल ही में संकेत दिया कि दरों को घटाने की रफ्तार अब सुस्त होगी। वहीं दूसरी तरफ बैंक ऑफ जापान ने इंटेरेस्ट रेट बढ़ा दिया है। आगे के लिए जापान के केंद्रीय बैंक ने ये संकेत दिए हैं

अपडेटेड Jan 24, 2025 पर 11:23 AM
Story continues below Advertisement
Bank of Japan Rate Hike: जापान से बड़ी खबर आ रही है। अमेरिका और भारत समेत दुनिया के कई देशों में रेट में कटौती का इंतजार हो रहा है, वहीं बैंक ऑफ जापान ने अहम ब्याज दर को 0.25 से बढ़ाकर 0.5 फीसदी कर दी है।

Bank of Japan Rate Hike: जापान से बड़ी खबर आ रही है। अमेरिका और भारत समेत दुनिया के कई देशों में रेट में कटौती का इंतजार हो रहा है, वहीं बैंक ऑफ जापान ने अहम ब्याज दर को 0.25  से बढ़ाकर 0.5 फीसदी कर दी है। जापान के केंद्रीय बैंक ने महंगाई और ऊंचे पारिश्रमिक को वजह बताते हुए यह फैसला किया है। बैंक ऑफ जापान के गवर्नर काजुओ उएडा (Kazuo Ueda) पहले ही बार-बार इस कदम के बारे में संकेत दे दिए थे। हालिया प्राइस डेटा के मुताबिक जापान में मुद्रास्फीति केंद्रीय बैंक के 2 फीसदी लक्ष्य के आसपास बनी हुई है। जापान की स्थिति अमेरिकी फेडरल रिजर्व और यूरोपीय केंद्रीय बैंक से अलग है, जिन्होंने महंगाई दर को नियंत्रित करने के लिए दरें बढ़ाने के बाद अब उन्हें घटाना शुरू कर दिया है। फेड ने हाल ही में संकेत दिया कि दरों को घटाने की रफ्तार अब सुस्त होगी।

अभी और बढ़ सकती हैं ब्याज दर

जापान के केंद्रीय बैंक ने आज 24 जनवरी को अहम ब्याज दर को बढ़ा दिया है। इसके अलावा बैंक ऑफ जापान ने यह भी संकेत दिया है कि आगे ब्याज दरों में और बढ़ोतरी हो सकती है। बैंक ने जोर देकर कहा कि अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाए रखने के लिए वह अत्यधिक सतर्क रहेगा। बैंक ऑफ जापान का यह फैसला टोक्यो में दो दिनों तक चली पॉलिसी बोर्ड की बैठक के बाद आया है। इस पहले बैंक ऑफ जापान ने पिछले साल मार्च में 17 वर्षों में पहली बार रेट हाइक किया था और अपनी नकारात्मक ब्याज दर नीति को समाप्त कर दिया था। जापान की लंबी समय से चली आ रही अत्यधिक ढीली मौद्रिक नीति का उद्देश्य अर्थव्यवस्था को मंदी से बाहर निकालना और विकास को बढ़ावा देना था।


वेतन वृद्धि भी है चिंता की बात?

बैंक ऑफ जापान के लिए और लॉन्ग टर्म चिंता वेतन वृद्धि है। न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक हालिया आंकड़ों से यह सामने आया है कि जापान में लोगों को बेहतर वेतन मिल रहा है और यूनियन की आने वाले सालाना बातचीत में इसमें तेज बढ़ोतरी हो सकती है।

Elon Musk ने ट्रंप के समारोह में किया 'नाजी सैल्यूट'? विकिपीडिया के फाउंडर जिमी वेल्स से हुई तीखी बहस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।