Bill Gates ने कहा भारत के पास है वर्ल्ड को लीड करने वाला विजन, अगले हफ्ते करेंगे दौरा

माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) ने अपने ब्लॉग में लिखा कि एक देश के तौर पर भारत भविष्य की उम्मीद देता है। भारत के पास इनोवेशन के एरिया में वर्ल्ड को लीड करने वाला विजन है जो यह तय करता है जरूरत के हिसाब से दिक्कतों का सॉल्यूशन उसके लाखों नागरिकों तक पहुंच सके। भारत ने साबित कर दिया है कि वह बड़ी चुनौतियों से निपट सकता है

अपडेटेड Feb 23, 2023 पर 5:55 PM
Bill Gates ने कहा भारत के पास है वर्ल्ड को लीड करने वाला विजन, अगले हफ्ते करेंगे दौरा

दुनिया की सबसे अमीर शख्सियतों में से एक और माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) अगले हफ्ते भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। बिल गेट्स अगले हफ्ते भारत विजिट करने का प्लान बना रहे हैं। अपनी यात्रा से पहले बिल गेट्स ने भारत के बारे में एक ब्लॉग भी लिखा है। अपने इस ब्लॉग में बिल गेट्स ने भारत की खूब जमकर तारीफ की है।

बिल गेट्स ने भारत को बताया भविष्य की उम्मीद

माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) ने अपने ब्लॉग में लिखा कि एक देश के तौर पर भारत भविष्य की उम्मीद देता है। भारत के पास इनोवेशन के एरिया में वर्ल्ड को लीड करने वाला विजन है जो यह तय करता है जरूरत के हिसाब से दिक्कतों का सॉल्यूशन उसके लाखों नागरिकों तक पहुंच सके। भारत ने साबित कर दिया है कि वह बड़ी चुनौतियों से निपट सकता है। बिल गेट्स ने लिखा, देश ने पोलियो का उन्मूलन किया, एचआईवी ट्रांसमिशन को कम किया, गरीबी को कम किया, शिशु मृत्यु दर में कटौती की और स्वच्छता और वित्तीय सेवाओं तक पहुंच बढ़ाई।

VIDEO: क्यों दिल्ली को सबसे 'अनुशासनहीन' शहर मानते हैं नारायण मूर्ति? बोले- 'यहां आने में असहज महसूस करता हूं...'


जलवायु समस्या पर भी रखी बात

बिल गेट्स ने जलवायु से संबंधित समस्याओं पर भी अपनी बात रखी। बिल गेट्स ने लिखा कि सही विजन के साथ दुनिया बड़ी से बड़ी समस्याओं से एक साथ निपट सकती है। ग्लोबल लेवल पर हेल्थ इनएक्वैलिटी यानी स्वास्थ असमानता को कम किया जा सकता है लेकिन यह समस्या जलवायु परिवर्तन से भी जुड़ी हुई है। जो समुदाय जितना ज्यादा गरीब होता है जलवायु परिवर्तन का उस पर उतना ही असर भी पड़ता है। हमें इस समस्या को दूर करने की जरूरत है।

भारत ने हेल्थ सेक्टर पर किया है अच्छा काम

बिल गेट्स ने कहा कि मेरा यह विश्वास है कि ऐसे वक्त में जब दुनिया एक साथ कई सारी समस्याओं का सामना कर रही है तो हम बहुत सारी बड़ी समस्याओं से एक साथ निपट सकते हैं। भारत में जलवायु परिवर्तन एक बड़ी समस्या है। लेकिन भारत ने हेल्थ सेक्टर में बेहतर काम किया है। भारत में हेल्थ सेक्टर की नींव में जाकर कामम किया गया है। बिल गेट्स ने कहा कि वे अगले हफ्ते भारत में ऑन्त्रेप्रेन्योर और इनोवेटेर्स द्वारा किए जा रहे कामों को सामने से देखने जा रहे हैं। भारत के पास सीमित संसाधन हैं लेकिन बावजूद इसके यह देश प्रगति कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।