Brazil Plane Crash: ब्राजील के ग्रैमाडो में दुकानों और घरों में जा घुसा विमान, 10 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका

Brazil Plane Crash: रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि 15 लोगों को शहर के अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना के बाद लगी आग के कारण धुएं की वजह हुए दम घुटने के कारण उनका इलाज किया जा रहा था।अधिकारियों ने कहा कि विमान कथित तौर पर पहले एक इमारत की चिमनी से टकराया, फिर एक घर की दूसरी मंजिल से टकराया

अपडेटेड Dec 22, 2024 पर 10:59 PM
Story continues below Advertisement
Brazil Plane Crash: ब्राज़ील के ग्रैमाडो में दुकानों और घरों में जा घुसा विमान, 10 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका

ब्राजील में रविवार को एक बहुत ही भीषण हादसा हुआ, जहां दक्षिणी ब्राजील के टूरिस्ट सिटी ग्रैमाडो के केंद्र में 10 लोगों को ले जा रहा एक विमान क्रैश हो गया और दुकानों और घरों में जा घुसा। न्यूज एजेंसी Reuters ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से कहा कि विमान हादसे में कोई जिंदा नहीं बचा है। गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, "दुर्भाग्य से, शुरुआती रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि विमान में सवार लोग जिंदा नहीं बचे।"

रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि 15 लोगों को शहर के अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना के बाद लगी आग के कारण धुएं की वजह हुए दम घुटने के कारण उनका इलाज किया जा रहा था।


अधिकारियों ने कहा कि विमान कथित तौर पर पहले एक इमारत की चिमनी से टकराया, फिर एक घर की दूसरी मंजिल से टकराया, फिर एक फर्नीचर की दुकान में क्रैश हो गया। मलबा पास की एक सराय तक भी पहुंच गया।

ग्रैमाडो रियो ग्रांडे डो सुल में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और एक पहाड़ी इलाके में है। इस साल की शुरुआत में, यह इलाका भीषण बाढ़ की चपेट में आ गया था, जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर को नष्ट करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने के साथ-साथ कई मौतें हुईं।

यह दुर्घटना क्रिसमस से कुछ ही दिन पहले हुई और शहर इस वक्त का काफी व्यस्त है, जो पारंपरिक रूप से सजाया जाता है और उत्सव कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता।

ब्राजील बस हादसे में 41 की मौत

इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि रविवार को दक्षिण-पूर्वी ब्राजील में वीकेंड में हुए बस हादसे में मरने वालों की संख्या 41 हो गई, जिसे राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा ने "भयानक त्रासदी" कहा।

AFP की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फेडरल हाईवे पुलिस ने इसे 2007 के बाद से देश के राजमार्गों पर सबसे खराब दुर्घटना कहा था। सिविल पुलिस ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि मिनस गेरैस राज्य में खनन शहर टेओफिलो ओटोनी के पास दुर्घटनास्थल से "41 शव" निकाले गए हैं।

Russia-Ukraine War: रुस पर यूक्रेन पर बड़ा मिसाइल अटैक, BRICS सम्मेलन वाले शहर में छह की मौत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।