कनाडा में नौकरी करने वाले भारतीयों को मिला सरकार का क्रिसमस गिफ्ट, अब Spouse को भी जॉब करने की इजाजत होगी

कनाडा सरकार के इस फैसले से ऐसे 2,00,000 एंप्लॉयीज को फायदा होगा, जो विदेशी नागरिक हैं लेकिन कनाडा में नौकरी करते हैं। अब ऐसे लोगों की पत्नी या पति भी कनाडा में नौकरी कर सकेंगे

अपडेटेड Dec 05, 2022 पर 3:55 PM
Story continues below Advertisement
लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, अगस्त में कनाडा में अलग-अलग तरह की जॉब के लिए करीब 9,58,500 वैकेंसीज थी।

कनाडा सरकार (Canada Government) ने ऐसा फैसला लिया है, हजारों भारतीयों के लिए क्रिसमस गिफ्ट से कम नहीं है। कनाडा की सरकार ने कहा है कि 2023 की शुरुआत से ओपन वर्क परमिट पर कनाडा में रहने वाले विदेशी व्यक्ति की पत्नी/पति (Spouse) को कनाडा में जॉब करने की इजाजत होगी। सरकार ने वर्क परमिट वाले लोगों को अपने परिवार को साथ रखने की सुविधा देने के लिए यह फैसला किया है। ओपन वर्क परमिट (Open Work Permit) रखने वाले विदेशियों को कनाडा में किसी कंपनी और किसी तरह की जॉब करने का कानूनी हक हासिल है। चूंकि, कनाडा में रहने वाले ऐसे भारतीयों की संख्या काफी है, जिनके पास ओपन वर्क परमिट है।

इमिग्रेशन पॉलिसी को नरम बना रहा कनाडा

कनाडा सरकार के इस फैसले के लागू होने पर वहा रह रहे भारतीयों की पत्नी या पति को भी कनाडा में नौकरी करने का कानूनी अधिकार मिल गया है। कनाडा की सरकार पिछले कुछ समय से विदेशियों के नियमों को आसान बना रही है। इसका मकसद दुनियाभर के टैलेंट को कनाडा में अट्रैक्ट करना है।


यह भी पढ़ें : रूसी क्रूड की प्राइस लिमिट तय होने से सस्ता ऑयल खरीदने वाले इंडिया का क्या होगा?

परिवार के सदस्यों के साथ रहने का मिलेगा मौका

2 दिसंबर को कनाडा के इमिग्रेशन मिनिस्टर Sean Fraser ने इस फैसले का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हम ऐसा ऐलान करने जा रहे हैं, जिससे कनाडा में कंपनियों को एप्लॉयीज मिलने में आसानी होगी। साथ ही ओपन वर्क परमिट पर कनाडा में नौकरी कर रहे विदेशी लोगों को अपने परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा। दरअसल, सरकार ने ओपन वर्क परमिट का दायरा बढ़ा दिया है। इसके दायरे में अब पति/पत्नी को शामिल कर दिया गया है।

कनाडा में करने वाले 2,00,000 लोगों को फायदा होगा

कनाडा सरकार के इस फैसले से ऐसे 2,00,000 एंप्लॉयीज को फायदा होगा, जो विदेशी नागरिक हैं लेकिन कनाडा में नौकरी करते हैं। अब ऐसे लोगों की पत्नी या पति भी कनाडा में नौकरी कर सकेंगे। माना जा रहा है कि सरकार के इस फैसले से कम से कम 1,00,000 नए एंप्लॉयीज नौकरी के लिए उपलब्ध होंगे। पॉलिसी में इस बदलाव को तीन चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में ऐसे लोगों को इस पॉलिसी के दायरे में लाया जाएगा जो टेंपररी फॉरेन वर्कर्स प्रोग्राम के तहत मोटी सैलरी वाली नौकरियां करते हैं। दूसरे चरण में ऐसे विदेशी लोगों को शामिल किया जाएगा जो कम सैलरी वाली नौकरी करते हैं। तीसरे चरण में पॉलिसी के दायरे में एग्रीकल्चर से जुड़े वर्कर्स को लाया जाएगा।

कनाडा में नौकरी करने वाले लोगों की कमी है। लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, अगस्त में कनाडा में अलग-अलग तरह की जॉब के लिए करीब 9,58,500 वैकेंसीज थी। लेबर शॉर्टेज को दूर करने के लिए कनाडा की सरकार ने पिछले पहले महत्वाकांक्षी इमिग्रेशन प्लान पेश किया था। इसके तहत सरकार 2025 तक हर साल 5 लाख विदेशियों को अपने यहां आमंत्रित करना चाहती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।