मध्य अमेरिका में मूसलाधार बारिश से तबाही, नदियों में आई बाढ़, 30 लोगों की मौत

Central America: मध्य अमेरिका में मूसलाधार बारिश से लोगों के हाल बेहाल हैं। साल्वाडोर के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, मरने वालों की संख्या 19 हो गई है। इनमें 6 बच्चे बी शामिल हैं। वहीं 3,000 से अधिक लोग अस्थाई शेल्टर में रह रहे हैं

अपडेटेड Jun 22, 2024 पर 9:57 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Central America: मध्य अमेरिका में तूफान और भारी बारिश का कहर जारी है।

मध्य अमेरिका में प्रकृति का कहर जारी है। तूफान और मूसलाधार से लोगों को हाल बेहाल हैं। भारी बारिश की वजह से नदिया उफान पर हैं। कई घर गिर गए हैं। लैंडस्लाइड्स की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। कई इलाकों का एक दूसरे से संपर्क टूट गया है। स्थानीय अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है। साल्वाडोर (Salvadoran) के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मरने वालों की संख्या अब तक 19 पहुंच गई है। जिनमें 6 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं 3000 से ज्यादा लोग अस्थाई शेल्टरों में रह रहे हैं।

एल साल्वाडोर की नागरिक सुरक्षा एजेंसी (El Salvador's civil protection agency) के प्रमुख लुइस अमाया (Luis Amaya) ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमें सबसे पहले लोगों की जान बचानी चाहिए। भौतिक सामान तो आता-जाता रहता है। लेकिन अब हमें लोगों की जान बचाने पर ध्यान देना चाहिए।

मध्य अमेरिका पर प्रकृति का कहर


वहीं ग्वाटेमाला के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि यहां 10 लोगों की मौत हो गई है। 11,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचा दिया गया है। 380 लोग अस्थाई शेल्टर में रह रहे हैं। 300 लोगों के घर गिर गए हैं। 4 पुल नष्ट हो गए हैं। इस बीच पड़ोसी होंडुरास में एक शख्स की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों में 1,200 से अधिक लोगों को निकाला गया है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश से 180 इलाकों का संपर्क टूट गया है। 22 घर नष्ट हो गए हैं। वहीं मैक्सिको में भी अधिकारियों ने भारी बारिश की आशंका जताई है। बिजली चमकने, नदियों में बाढ़ आने और ओला गिरने की आशंका जताई गई है।

सूखे ताबाब भी पानी से लबालब भर गए

वहीं मूसलाधार बारिश की वजह से ओक्साका राज्य के एक अस्पताल से 80 लोगों को बाहर निकालना पड़ा। इसके अलावा कई तालाब लंबे समय से सूखे पड़े थे। वो पानी से लबालब भर गए। मैक्सिको में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं 10 मीटर तक ऊंची लहरों के उठने की भी चेतावनी जारी की गई है।

इस साल हज यात्रा के दौरान 98 भारतीयों की हुई मौत, विदेश मंत्रालय ने दिया आंकड़ा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।