Ladakh में रात में युद्ध अभ्यास कर रहा चीन, PLA सैनिकों को ऊंचाई पर युद्ध लड़ने की दी जा रही ट्रेनिंग

झिंजियांग सैन्य जिले में PLA फोर्स लगभग 5,000 मीटर (16,400 फीट) की ऊंचाई पर रात में युद्ध अभ्यास कर रही है

अपडेटेड Sep 21, 2021 पर 9:10 PM
Story continues below Advertisement

चीनी सेना (Chinese Army) की वेस्टर्न थिएटर कमांड, जो भारत के साथ अपनी पूरी सीमा की रक्षा करती है, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नाइट ट्रेनिंग के साथ-साथ अपने सैन्य अभ्यास तेज कर रही है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस ड्रिल का मकसद पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के सैनिकों को नए आधुनिक हथियारों और डिवाइस से परिचित कराना है।

एक सैन्य अखबार PLA डेली के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, "शरद ऋतु की शुरुआत के बाद से, झिंजियांग सैन्य जिले (जो भारत की सीमा से लगा है) में कई बल लगभग 5,000 मीटर (16,400 फीट) की ऊंचाई पर रात में युद्ध अभ्यास कर रहे हैं।"

कंपनी कमांडर यांग यांग ने कहा कि चीन "ज्यादा ऊंचाई पर सैनिकों से ज्यादा पराक्रम" चाहता है। PLA डेली में यांग के हवाले से कहा गया, "हमने अपने शेड्यूल में बदलाव किया है और मांग की है कि सैनिक ज्यादा ऊंचाई वाली ट्रेनिंग के लिए उच्च मानकों को पूरा करें, क्योंकि हमें ऊंचाई वाले इलाकों में बढ़ती चुनौतियों के बीच एक कठोर युद्धक्षेत्र के माहौल से निपटने की जरूरत है।"


इसके अलावा, PLA के सैनिक भारतीय सीमा के करीब ज्यादा एडवांस हथियार सिस्टम भी ला रहे हैं। यांग ने कहा कि मैकेनाइज्ड फोर्स बर्फीले ऊंचे इलाकों को बिना रोशनी के पार कर रही है और रात के समय लाइव-फायर मशीन गन ड्रिल कर रही है।

PLA ने भारतीय सीमा के पास ट्रक-माउंटेड सेल्फ-प्रोपेल्ड 122mm मल्टीपल सिस्टम रॉकेट लॉन्चर तैनात किए हैं। इन लांचरों का इस्तेमाल "सटीक स्ट्राइक ड्रिल" के लिए किया जा रहा है।

पिछले महीने, PLA की तिब्बत सैन्य कमान ने तिब्बत के पठारी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर संयुक्त अभ्यास-स्नोफील्ड ड्यूटी-2021 का आयोजन किया था। 4,500 मीटर की ऊंचाई पर किए गए इस ड्रिल में दस PLA ब्रिगेड और रेजिमेंट शामिल थे और इसमें लेटेस्ट हथियार और डिवाइस शामिल थे।

जुलाई में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तिब्बत यात्रा के बाद LAC पर चीन के सैन्य अभ्यास में इजाफा हुआ है। इससे पहले, भारत ने चीन के साथ अपनी सीमा पर कम से कम 50,000 अतिरिक्त सैनिकों को तैनात किया था।



सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।