China Economy News: चीन में छाई सुस्ती, कोरोना की सख्ती हटने के बावजूद अच्छी रिकवरी नहीं, आंकड़ों से हुआ खुलासा

China Economy News: पिछले महीने चीन में सुस्ती का रुझान दिखा और आर्थिक आंकड़े उम्मीद से कम ही रहे। पिछले महीने अप्रैल में चीन में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन सालाना आधार पर 5.6 फीसदी की दर से बढ़ा। आंकड़ों को लेकर ब्रोकरेज निराश हैं क्योंकि उन्होंने अच्छी रिकवरी की उम्मीद जताई थी। युवाओं की बेरोजगारी दर भी रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई है

अपडेटेड May 16, 2023 पर 10:20 AM
Story continues below Advertisement
बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज चीन के इक्विटी स्ट्रैटजिस्ट विन्नी वू के मुताबिक चीन में रिकवरी निवेशकों की उम्मीदों को पूरा नहीं कर रही है, यह बहुत बड़ी समस्या है। (File Photo)

China Economy News: पिछले महीने चीन में सुस्ती का रुझान दिखा और आर्थिक आंकड़े उम्मीद से कम ही रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना को लेकर चीन ने जो सख्त जीरो कोविड पॉलिसी लागू की थी, उसके हटने के बाद एक समान रिकवरी नहीं हो पा रही है। पिछले महीने अप्रैल में चीन में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन सालाना आधार पर 5.6 फीसदी की दर से बढ़ा जबकि न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के पोल में अर्थशास्त्रियों में 10.9 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया था यानी कि अप्रैल में अनुमान से बहुत ही कम ग्रोथ रही। हालांकि मार्च की तुलना में स्थिति बेहतर रही जबक इसकी रफ्तार 3.9 फीसदी थी।

बाकी आंकड़े भी पॉजिटिव नहीं

पिछले महीने खुदरा बिक्री 18.4 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी जो 21 फीसदी के अनुमान से कम रही। वहीं फिक्स्ड एसेट इनवेस्टमेंट 4.7 फीसदी की दर से बढ़ा और इसमें 5.5 फीसदी की बढ़ोतरी का अर्थशास्त्रियों ने अनुमान लगाया था। मार्च में फिक्स्ड एसेट इनवेस्टमेंट 5.1 फीसदी की रफ्तार से बढ़ा था। हालांकि पॉजिटिव ये है कि फैक्ट्री डेटा में गिरावट के बावजूद सर्विसेज सेक्टर में स्थिति अच्छी है। कैक्सीन चीन जनरल मैनुफैक्चरिंग पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स अप्रैल 50 के नीचे 49.5 पर आ गया। तीन महीने में यह पहली बार 50 के नीचे आया है और 50 के नीचे जाने का मतलब सिकुड़ना होता है। नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स का मैनुफैक्चरिंग पीएमआई बी मार्च मं 51.9 से फिसलकर अप्रैल में 49.2 पर आ गया।


Success Story: बीकॉम के बाद खड़ी कर दी अपनी कंपनी, नौकरी खोजने की बजाय अब 1 हजार से अधिक एंप्लॉयीज को दिया काम

आंकड़ों से निराश ब्रोकरेज

बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज चीन के इक्विटी स्ट्रैटजिस्ट विन्नी वू के मुताबिक चीन में रिकवरी का दौर चल रहा है लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या निवेशकों के उम्मीद के मुताबिक ही रिकवरी अच्छी हो रही है? वू के मुताबिक यह रिकवरी निवेशकों की उम्मीदों को पूरा नहीं कर रही है, यह बहुत बड़ी समस्या है। उनका मानना है कि इनकम, जॉब सिक्योरिटी और कॉन्फिडेंस में रिकवरी में अभी समय लगेगा।

गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) की इकनॉमिस्ट हुई शैण ने उम्मीद जताई है कि मार्केट का भरोसा सुधारने के लिए सरकार ब्याज दरों में बदलाव के अलावा भी अधिक कदम उठाएगी। अप्रैल में 16 से 24 साल के युवाओं के बेरोजगारी की दर 20.4 फीसदी के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई और वू के मुताबिक अगर युवा जॉब नहीं पा रहे हैं, इनकम सिक्योरिटी नहीं है तो कॉन्फिडेंस कहां है और कंजम्प्शन रिकवरी कहां से आ रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।