भारत के साथ वर्षों से चल रहे बॉर्डर से जुड़े विवाद के बीच चीन ने अपने लैंड बॉर्डर एरिया की सिक्योरिटी को और मजबूत करने के उद्देश्य से एक नया कानून पास किया है। अगले वर्ष से लागू होने वाला यह कानून बॉर्डर पर सिक्योरिटी को संभालने से नहीं जुड़ा बल्कि यह चीन के अपने बॉर्डर्स को संभालने की क्षमता पर बढ़ते विश्वास को दिखाता है।
यह कानून नेशनल पीपल्स कांग्रेस की स्टैंडिंग कमेटी के सेशन में पास किया गया।
इसके अनुसार, चीन अपनी क्षेत्रीय अखंडता और लैंड बॉर्डर्स की सिक्योरिटी के उपाय करेगा और इन्हें खतरा पहुंचाने वाली गतिविधियों की निगरानी और मुकाबला करेगा।
कानून में यह भी कहा गया है कि चीन बॉर्डर के पास के क्षेत्रों में आर्थिक और सामाजिक विकास बढ़ाने के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत बनाएगा।
विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रिंगला ने पिछले सप्ताह कहा था कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास चीन की गतिविधियां बढ़ने से बॉर्डर एरिया में स्थिति पर असर पड़ा है।