चीन अब तिब्बती बच्चों को जबरन भेज रहा है बोर्डिंग स्कूल, संस्कृति और भाषा को कर रहा है खत्म

China: चीन का तिब्बत पर लंबे समय से कब्जा है। वहां की संस्कृति और शिक्षा को नष्ट करने के लिए चीन ने नई पैंतरेबाजी शुरू कर दी है। इसके लिए तिब्बत के 6 साल की उम्र के बच्चों को उनके माता-पिता से जबरन छीन रहा है। इसके साथ ही उन बच्चों को सरकारी बोर्डिंग स्कूल में डाल रहा है

अपडेटेड Jul 17, 2023 पर 10:13 AM
Story continues below Advertisement
China: बताया जा रहा है कि तिबब्ती बच्चों को चीन जो भी सिखा रहा है। इससे वो काफी हिंसक हो गए हैं

China: चीन सरकार ने तिब्बत में बोर्डिंग स्कूलों को बढ़ावा देने के लिए कोशिश तेज कर दी है। इसी बीच एक तिब्बती विद्वान ने चीन सरकार की ओर से तिब्बत में खोले गए बोर्डिंग स्कूलों की कड़ी निंदा की। है। चीन का तिब्बत कर करीब 74 साल से कब्जा है। चीन ने अब तिब्बती नागरिकों से उनके 4 से 6 साल के बच्चों को छीन कर बोर्डिंग स्कूलों में जबरन एडमिशन करना शुरू कर दिया है। चीन के ये ऐसे बोर्डिंग स्कूल हैं। जहां तिब्बत की संस्कृति, जीवन शैली और भाषा का दूर-दूर का रिश्ता नहीं है। इन बच्चों को कई सालों से जबरन माता-पिता से दूर रखकर चीनी भाषा सिखाई जा रही है।

इस मामले में प्रसिद्ध तिब्बती विद्वान डॉ. ग्याल लो का कहना है कि चीन ने साल 2016 से तिबब्त के 4 से 6 साल की उम्र के बच्चों को चीनी भाषा और संस्कृति का ज्ञान देना शुरू कर दिया है। उन्हें बोर्डिंग प्रीस्कूलों में रखा जा रहा है। बच्चों को वहां जो कुछ भी पढ़ाया जा रहा है। वो हिंसक हो गए हैं।

तिब्बती संस्कृति पर हो रहा है हमला


एक रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. ग्याल लो ने कहा कि साल 2016 से चीन ने चार से छह साल की उम्र के तिब्बती बच्चों को चीनी भाषा और संस्कृति का ज्ञान देकर बोर्डिंग प्रीस्कूलों में रखना शुरू किया। इसके अलावा बच्चों को जो कुछ भी पढ़ाया गया वो काफी हिंसक है। उन्होंने आगे कहा कि तिब्बत में चीनी बोर्डिंग प्रीस्कूल बनाकर तिब्बती संस्कृति और पहचान को पूरी तरह खत्म किया जा रहा है। इस दिशा में एक मनोवैज्ञानिक क्रांति चलाई जा रही है। डॉ. ग्याल लो ने चीन की सीसीपी की नीति को रोकने पर जोर दिया। उन्होंने चीन की इस चाल की कड़ी निंदा की है।

तिब्बत में चीन करा रहा लोगों का DNA टेस्ट, ड्रैगन करना चाहता है नागरिकों की निगरानी

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में भी हुआ बड़ा खुलासा

वहीं कुछ दिनों पहले संयुक्त राष्ट्र ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। जिसमें बताया गया था कि तिब्बत के करीब 10 लाख बच्चों को उनके माता-पिता से अलग कर दिया गया है। इन बच्चों को चीन ने जबरन बोर्डिंग स्कूल में डाल दिया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इन तिब्बती बच्चों को चीन उनकी मातृभाषा, संस्कृति और इतिहास की पढ़ाई से दूर रखना चाहता है। तिब्बती अल्पसंख्यकों के बच्चों को चीनी भाषा में पढ़ाई करने के लिए मजबूर किया जाता है। जिन स्कूलों में इन बच्चों को रखा गया है। उनमें सिर्फ हान संस्कृति के बारे में ही पढ़ाई कराई जाती है। बता दें कि हान चीन में बहुसंख्यक जातीय समूह हैं। चीन की आबादी में करीब 92% हान जातीय समूह के लोग है।

हजारों तिब्बतियों की हत्या कर चुका है चीन

चीन ने साल 1949 में तिब्बत पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद से अब तक 12 लाख से अधिक तिब्बतियों की हत्या कर चुका है। उनके 6,000 धार्मिक स्थल नष्ट कर चुका है। विरोध करने वालों को हमेशा जेल भेज देता है।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Jul 17, 2023 9:45 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।