चाइनीज हैकर्स ने टी-मोबाइल सहित कई टेलीकॉम कंपनियों को बनाया निशाना, WSJ की रिपोर्ट

इस साइबर हमले की तैयारी एक महीने से चल रही थी। ऐसा लगता है कि टी-मोबाइल और दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के ग्राहकों की उन संवेदनशील जानकारियों को हासिल करने के लिए यह साइबर हमला किया गया, जिसका इस्तेमाल चीन की खुफिया एजेंसी कर सकती हैं

अपडेटेड Nov 16, 2024 पर 10:57 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस खुफिया ऑपरेशन की तैयारी एक महीने से चल रही थी।

चीन के हैकर्स ने अमेरिकी टेलीकॉम सर्विसेज कंपनी टी-मोबाइल सहित कई अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय टेलीकम्युनिकेशंस कंपनियों को निशान बनाया है। वॉल-स्ट्रीट जनरल ने इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से यह खबर दी है। इन हैकर्स का संबंध चीन की इंटेलिजेंस एजेंसी से बताया जा रहा है। चाइनीज हैकर्स टी-मोबाइल के डेटाबेस में सेंध लगाने में कामयाब हो गए। इस खुफिया ऑपरेशन की तैयारी एक महीने से चल रही थी। इसका मकसद मोबाइल फोन पर होने वाली बातचीत की उन संवेदनशील जानकारियों को हासिल करना था, जिसका इस्तेमाल चाइनीज खुफिया एजेंसी कर सकती है।

साइबर हमलों से बड़ा नुकसान नहीं

WSJ ने यह नहीं बताया है कि चाइनीज हैकर्स (Chinese Hackers) ने यह हमला कब किया। इस बीच, टी-मोबाइल के एक प्रवक्ता ने डब्ल्यूएसजी को बताया कंपनी टेलीकॉम इंडस्ट्री पर हुए इस हमले पर नजर रख रही है। उसने यह भी बताया कि इस हमले से टी-मोबाइल के सिस्टम और डेटा को बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन हमलों का ग्राहकों की जानकारियों पर असर पड़ने का भी कोई सबूत नहीं मिला है।


यह भी पढ़ें: एलॉन मस्क की SpaceX दिसंबर में लाएगी टेंडर ऑफर, $135/शेयर पर कर सकती है बिक्री

अमेरिकी लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों को भी बनाया निशाना

खबर के मुताबिक, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हैकर्स ने टी-मोबाइल के ग्राहकों की कॉल और बातचीत की कितनी जानकारियां हासिल की हैं। इस बारे में रायटर्स की तरफ से मांगी गई ज्यादा जानकारी का टी-मोबाइल ने कोई जवाब नहीं दिया। 13 नवंबर को फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) और अमेरिकी साइबर वॉचडॉग एजेंसी CISA ने कहा कि चीन से जुड़े हैकर्स ने अमेरिकी लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों के सर्विलांस डेटा में सेंध लगाई थी। कई टेलीकॉम कंपनियों के डेटाबेस में सेंध लगाने के बाद उन्होंने ऐसे किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।