Communal Violence in UK: भारत-पाक मैच के बाद शुरू हुआ बवाल, 15 लोग गिरफ्तार, जानें कैसे शुरू हुई हिंसा
Communal Violence in UK: लीसेस्टर पुलिस ने एक ट्विट के जरिए कहा, रविवार, 18 सितंबर को पूर्वी लीसेस्टर में एहतियातन के लिए एक पुलिस अभियान चलाया गया। इस अभियान में घुड़सवार पुलिस यूनिट समेत कई पड़ोसी इलाकों की पुलिस फोर्स से भी मदद मिली
MoneyControl News
अपडेटेड Sep 19, 2022 पर 8:31 PM
भारत-पाक मैच के बाद शुरू हुआ इंग्लैंड में बवाल
Communal Violence in UK: इंग्लैंड के लीसेस्टर (Leicester) में सांप्रदायिक तनाव (Communal Violence) की खबरें आ रही हैं। पुलिस के अनुसार, पूर्वी लीसेस्टर में जब युवकों के एक ग्रुप ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस प्रदर्शन की पहले से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इसके चलते रविवार को पंद्रह लोगों को गिरफ्तार किया गया।
लीसेस्टरशायर पुलिस ने एक ट्विट के जरिए कहा, "रविवार, 18 सितंबर को पूर्वी लीसेस्टर में एहतियातन के लिए एक पुलिस अभियान चलाया गया। इस अभियान में घुड़सवार पुलिस यूनिट समेत कई पड़ोसी इलाकों की पुलिस फोर्स से भी मदद मिली।"
ANI की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन के लीसेस्टर शहर में पाकिस्तानी संगठित गिरोहों की तरफ से हिंदुओं के घरों में तोड़फोड़ और आतंकित करने को लेकर सोशल मीडिया पर कई अलग-अलग वीडियो और रिपोर्ट शेयर हुईं थीं। इसके बाद ही यहां संप्रदायिक तनाव बढ़ गया।
News18 के मुताबिक, इस हिंदू-मुस्लिम संघर्ष की अंदरूनी कहानी सामने आई है। इसमें पाकिस्तान की प्रमुख खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) और पाकिस्तान वाणिज्य दूतावास की भूमिका सवालों के घेरे में है।
An update on our response to the disorder in areas of East Leicester.
Thank you to everyone who has supported our work to reduce tensions and bring people to justice. pic.twitter.com/8m35WQb6J0 — Leicestershire Police (@leicspolice) September 18, 2022
28 अगस्त से शुरू हुआ पूरा विवाद
सूत्रों के अनुसार, संघर्ष 28 अगस्त को शुरू हुआ जब लीसेस्टर में एक मुस्लिम रेस्टोरेंट ने भारत और पाकिस्तान के बीच पहले एशिया कप मैच की हार-जीत से पहले ही भारतीय ध्वज का अपमान किया। इससे भारत और पाकिस्तान के समूहों के बीच तनाव पैदा हो गया।
भारत ने मैच जीत लिया और भारतीय पक्ष ने स्थानीय प्रशासन की अनुमति से झंडे और पटाखों के साथ जश्न मनाया। सूत्रों ने कहा कि स्थानीय इमाम ने हालांकि कहा कि वे परेशानी पैदा कर रहे हैं।
जब पाकिस्तान ने जीता मैच
सूत्रों ने कहा कि 4 सितंबर को, पाकिस्तान ने मैच जीता और पाकिस्तानी पक्ष ने बर्मिंघम से लगभग 10,000 युवाओं को लाकर हंगामा किया।
सूत्रों के मुताबिक हिंसा की कई घटनाओं के बीच गणेश चतुर्थी मनाने वाले एक हिंदू घर पर हमला किया गया। एक हिंदू लड़के को चाकू मारने की कोशिश भी की गई थी। जब उस लड़के का आंटी उसे बचाने आईं, तो उनकी नाक पर घूंसा मार दिया गया।
In Leicester we remain vigilant to incitement to hate, whilst working hard to bring our communities together and end race and religious violence Leicester is one of the most diverse cities in the UK. Our unity is our strength My letter to the Chief Constable of Leicestershire pic.twitter.com/L2DPOAkZSX — Claudia Webbe MP (@ClaudiaWebbe) September 17, 2022
सूत्रों ने कहा कि ग्रुप एक स्टेडियम में इकट्ठा हुआ और उन्होंने नारेबाजी की कि इस्लाम खतरे में है। सूत्रों ने कहा कि कुछ युवकों ने एक स्थानीय हनुमान मंदिर को भी अपवित्र किया।
सूत्रों ने कहा कि हमले तीसरे दिन भी जारी रहे, जब कई मुस्लिम युवकों ने तोड़फोड़ की, कम से कम 50 निवासियों और कई कारों के घरों में तोड़फोड़ की। सूत्रों ने कहा कि धार्मिक प्रतीकों की मदद से पहचाने गए घरों को निशाना बनाया गया।
सूत्रों ने कहा, एक दूसरी घटना में, एक व्यक्ति ने 16 साल की हिंदू लड़कियों के गरबा (नवरात्रि के दौरान किया जाने वाला नृत्य) के एक समूह पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
क्या कार्रवाई हुई
शनिवार रात को हुई झड़प की खबरों के बाद, लीसेस्टरशायर पुलिस के अस्थायी मुख्य कांस्टेबल रॉब निक्सन ने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो मैसेज भी शेयर किया।
Temporary Chief Constable Rob Nixon is asking the communities to stay calm. Rob Nixon is calling for calm and encouraging people to go home. The incident is still ongoing tonight into the early hours of Sunday, police are now dispersing the groups.#BelgraveRoadpic.twitter.com/4YkuQlgiOj
उन्होंने कहा, "हमें लीसेस्टर की सड़कों पर आज रात, शनिवार, 17 सितंबर को हंगामे कई रिपोर्टें मिली हैं। हमने वहां अपने अधिकारियों भेज दिया है। हम स्थिति को काबू कर रहे हैं। अतिरिक्त फोर्स अभी रास्ते में है। कृपया किसी भी हिंसा या प्रदर्शन में शामिल न हों। हम शांति बनाए रखने की अपील करते हैं।"
लंदन पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस कमिश्नर को बैरोनेस वर्मा से मिलने और स्ट्रीट क्राइम कंट्रोल करने को कहा गया है।