Queen Elizabeth II का अंतिम संस्कार आज, 2000 मेहमान हुए शामिल, जानें कैसा रहा समारोह

Queen Elizabeth II Funeral: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जैसे वैश्विक नेता शामिल होंगे

अपडेटेड Sep 19, 2022 पर 6:46 PM
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार सोमवार ब्रिटेन के समयानुसार सुबह 11 बजे किया जाएगा।

Queen Elizabeth II Funeral: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) का अंतिम संस्कार 19 सितंबर 2022 को हो गया। इसमें दुनियाभर के करीब 2000 मेहमान शिरकत की थी। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। 96 साल में अंतिम सांस लेने वाली क्वीन के अंतिम संस्कार पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई थीं।

महारानी के अंतिम संस्कार के समय पूरे ब्रिटेन में दो मिनट का राष्ट्रीय मौन रखा गया। महारानी एलिजाबेथ ने आठ दशकों तक शासन किया और इस महीने की 8 सितंबर को उनका निधन हो गया। इस कार्यक्रम के लिए वीआईपी मेहमानों का लंदन पहुंचना शुरू हो गया है। ऐसे में जानते हैं कि सोमवार को महारानी का अंतिम संस्कार कब और कैसे हुआ?

लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे (Westminster Abbey) में होने वाले कार्यक्रम में 2000 मेहमान शामिल होंगे। जबकि विंडसर कैसल (Windsor Castle) के सेंट जॉर्ज चैपल (St George’s Chapel) में 800 मेहमान शामिल हुए। यहीं उन्हें दफनाया गया। आम जनता भी यहां महारानी एलिजाबेथ के अंतिम दर्शन किया। उनकी अंतिम यात्रा वेस्टमिंस्टर एबे से विंडसर कैसल तक निकाली गई। हजारों लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कतारों में खड़े रहेंगे। इसके अलावा लोग कई तरह के प्लेटफॉर्म और मीडिया चैनल के जरिए महारानी का अंतिम संस्कार देख सकेंगे। महारानी के अंतिम संस्कार के साथ ही ब्रिटेन में दस दिन का राष्ट्रीय शोक खत्म हो जाएगा।

Queen Elizabeth Funeral : मूवी नहीं, McDonald लॉक, कैसे क्वीन के फ्यूनरल के लिए बंद हो गया ब्रिटेन


कितने बजे होगा अंतिम संस्कार?

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार ब्रिटिश समय के अनुसार, 19 सितंबर सोमवार को 11:00 बजे हुआ। भारत में इसे सोमवार को 3.30 बजे शाम को देखा गया था।

कहां देखें सीधा प्रसारण

अंतिम संस्कार समारोह को YouTube समेत कई प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकता है। BBC, ITV और Sky News जैसे मीडिया चैनल यूके में इस कार्यक्रम को कवर करेंगे। दुनिया भर के लोग इसे लाइव देख सकते हैं। इसे BBC One, BBC News, BBC iPlayer, Sky News और Sky News App पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा YouTube और Freeview पर भी देख सकते हैं।

अंतिम संस्कार के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

महारानी एलिजाबेथ को किंग जॉर्ज पंचम मेमोरियल चैपल में उनके पति प्रिंस फिलिप के करीब ही दफनाया गया। उनके अंतिम संस्कार के दौरान पूरा ब्रिटेन को छावनी में बदल दिया गया है। सेना के 5000 जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। इनमें थलसेना के 4416 जवान, 847 नौसेना और 686 जवान वायु सेना के शामिल हैं। इसके अलावा राष्ट्रमंडल देशों के भी 175 सशस्त्र जवान (armed forces) यहां तैनात रहेंगे। 1650 जवान अंतिम यात्रा के दौरान रहेंगे। इसके अलावा 1000 जवान सड़क पर चैन बनाकर खड़े होंगे। वहीं सेना के 410 जवान अंतिम यात्रा के साथ रहेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।