Queen Elizabeth Funeral : मूवी नहीं, McDonald लॉक, कैसे क्वीन के फ्यूनरल के लिए बंद हो गया ब्रिटेन

ब्रिटेन की सरकार ने पिछले वीकेंड में ऐलान किया कि सोमवार को क्वीन के लिए “लोगों, बिजनेसेस और अन्य संगठनों को श्रद्दांजलि अर्पित करने का मौका” देने के लिए नेशनल बैंक हॉलिडे रहेगा। स्कूल बंद रहेंगे, लेकिन अपने ऑफिस खोलने का फैसला कंपनियों पर छोड़ दिया गया

अपडेटेड Sep 18, 2022 पर 12:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
क्वीन एलिजाबेथ की मृत्यु के बाद ब्रिटेन में उनके अंतिम संस्कार के दिन ज्यादातर अर्थव्यवस्था को बंद करने के फैसलों को लेकर आलोचना, ऑनलाइन मजाक की स्थिति बन गई है

Queen Elizabeth funeral : स्कूल बंद, मैकडॉनल्ड्स बंद और कोई फिल्म नहीं। क्वीन एलिजाबेथ की मृत्यु के बाद ब्रिटेन में उदासी के आलम के बावजूद, उनके अंतिम संस्कार के दिन ज्यादातर अर्थव्यवस्था को बंद करने के फैसलों को लेकर आलोचना, ऑनलाइन मजाक की स्थिति बन गई है। वहीं कुछ मामलों में भ्रम पैदा हो गया है।

सरकार ने किया था यह ऐलान

ब्रिटेन की सरकार ने पिछले वीकेंड में ऐलान किया कि सोमवार को क्वीन के लिए “लोगों, बिजनेसेस और अन्य संगठनों को श्रद्दांजलि अर्पित करने का मौका” देने के लिए नेशनल बैंक हॉलिडे रहेगा। स्कूल बंद रहेंगे, लेकिन अपने ऑफिस खोलने का फैसला कंपनियों पर छोड़ दिया गया।


Queen Elizabeth II की मौत के बाद, कोहिनूर का क्या होगा? जानें भारत से ब्रिटेन की रानी के ताज तक पहुंचने की हीरे की कहानी

लेकिन पैदा हुई भ्रम की स्थिति

हालांकि, इससे दुकानों, रेस्टोरेंट्स, पब और होटलों जैसे बिजनेस को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। यदि वे दिन की छुट्टी देते हुए ऑफिस बंद रखते हैं तो उन पर पब्लिक को बुनियादी सुविधाएं नहीं देने का आरोप लगाया जाएगा। हालांकि, ऑफिस खोलने पर कर्मचारियों को बुलाना होगा और ऐसे में वर्कर्स की क्वीन को श्रद्धांजलि देने की इच्छा को पूरा करना मुश्किल हो जाएगा।

कंपनियों के लिए मुश्किल हुआ फैसले लेना

कुछ कंपनियों के लिए फैसले लेना मुश्किल हो गया और कुछ मामलों में कस्टमर्स नाराज हो गए, जिससे कंपनियों को निगेटिव पब्लिसिटी से जूझना पड़ रहा है। यूके में पांच रिसॉर्ट्स चलाने वाले Center Parcs UK Group Ltd ने कहा कि वह सोमवार को बंद रखेंगे, जिसका मतलब है कि फैमिलीज को अपने ब्रेक छोटे करने होंगे और या तो घर जाना होगा या दूसरा होटल खोजना होगा।

इंडिया के साथ कैसे थे ब्रिटेन की महारानी Elizabeth II के संबंध?

पब्लिक के गुस्से के बाद Center Parcs ने रिसॉर्ट्स में बने रहने की अनुमति दी, लेकिन कहा कि उन्हें अपने कमरों या लॉज में ही रहना होगा जब ततक यह स्पष्ट नहीं हो जाता कि कस्टमर्स को पार्क और हॉलिडे विलेज में घूमने की अनुमति दी गई है।

बैलेंस कायम करने की है जरूरत

एक कम्युनिकेशन फर्म एसईसी न्यूगेट में मीडिया स्ट्रैटजी डायरेक्टर साइमन नेविले ने कहा, “आपको स्टाफ, कस्मटर की जरूरतों और पब्लिक की धारणा के बीच बैलेंस रखने की जरूरत है।” उन्होंने कहा कि क्वीन के निधन के बाद कंपनियों को सलाह दी गई है, “रुको, थोड़ी सांस लो, शांत हो और हालात पर विचार करो। ऐसा लगता है कि सेंटर पार्क्स ने हालात पर विचार नहीं किया।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।