Corona Crisis: भारतीय अमेरिकी डॉक्टर्स की तरफ से 5 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की मदद

भारतीय अमेरिकी डॉक्टरों के संगठन ने भारत को 5000 ऑक्सीनज कॉन्सेन्ट्रेटर्स देने का फैसला किया है

अपडेटेड May 09, 2021 पर 4:19 PM
Story continues below Advertisement

भारत में तेजी से बढ़ते और बेकाबू होते हुए कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच पूरी दुनिया से भारत को इस संकट की घड़ी में सहायता करने के लिए तमाम राष्ट्रों और संगठनों से मदद का हाथ बढ़ाया गया है। इसी कड़ी में अमेरिका स्थित डॉक्टरों का एक भारतीय-अमेरिकी समूह कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की जान बचाने के लिए भारत में 5,000 ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर्स भेज रहा है। फेडरेशन ऑफ इंडियन फिजिशियंस एसोसिएशन (FIPA) ने शुक्रवार को कहा कि 5,000 ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर्स खरीद लिए गए हैं।

FIPA ने बताया है कि उनकी ओर से देश के विभिन्न राज्यों के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे जा रहे हैं। इनमें से 450 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहले ही अहमदाबाद पहुंच गए हैं और 325 दिल्ली भेजे जा रहे हैं जबकि 300 ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर्स मुंबई भेजे जा रहे हैं।

FIPA के अध्यक्ष डॉ. राज भयानी ने कहा कि ये ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर्स स्थानीय भारतीय पार्टनर्स, अस्पतालों, अस्थायी क्वारंटाइन केंद्रों, नव निर्मित अस्थायी अस्पतालों और परमार्थ संगठनों को भेजे जाने हैं ताकि भारत में दूर-दराज के क्षेत्रों में स्थानीय पार्टनर को आवश्यकता पड़ने पर कोविड-19 मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए इनका उपयोगकिया जा सके।

डॉ. राज भयानी ने कहा कि करीब 3,500 और ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर्स भेजे जाने हैं। एफआईपीए ने इन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को फौरन भेजे जाने में मदद के लिए भारतीय दूतावास और भारत के उड्डयन मंत्रालय से बात की है और इसके लिए इंतजाम किया है।

भारत के ग्रामीण इलाकों में काम करने वाले सहगल फाउंडेशन ने एक अलग बयान में कहा कि वह भारत को 200 ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर्स भेज रहा है। भारतीय-अमेरिकी वंदना कर्ण ने ग्रामीण बिहार में लोगों की जान बचाने के लिए शनिवार को निधि जुटाने के लिए एक अभियान शुरू की जिसमें कुछ ही घंटों में 8,000 डॉलर से अधिक धनराशि जमा कर ली गई।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।