Corona variant BA.2.86: पूरी दुनिया में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, कनाडा में नए वेरिएंट से हड़कंप, ऐसे लक्षण दिखते ही हो जाएं अलर्ट

Corona variant BA.2.86: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में रहने वाला एक शख्स कोरोना वायरस के वेरिएंट BA.2.86 से संक्रमित पाए गए। पिछले महीने डेनमार्क में इस वेरिएंट के मामले सामने आए थे। अमेरिका स्विट्जरलैंड और इजरायल में भी इस वेरिएंट के केस सामने आए थे। वैज्ञानिकों ने कहा कि इस वेरिएंट के मामले पर निगरानी रखी जाएगी

अपडेटेड Aug 30, 2023 पर 12:03 PM

Corona variant BA.2.86: कोरोना वायरस ने करीब 3 साल पहले तबाही मचानी शुरू की थी। तब से इसके ना जाने कितने वेरिएंट पूरी दुनिया में तांडव मचा चुके हैं। अल्फा, बीटा, डेल्टा, ओमीक्रोन ने तो सभी की नीदें उड़ाकर रख दी थी। अब एरिस के बाद कोविड का पिरोला वेरिएंट आ चुका है, जिसका असली नाम BA.2.86 है। कोरोना का यह नया वेरिएंट कई देशों में दस्तक दे चुका है। जिससे हड़कंप मच गया है। हाल ही में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक शख्स ओमीक्रोन के नए वेरिएंट BA.2.86 से संक्रमित पाया गया है।

कनाडा में यह पहला मामला है। इस वेरिएंट से संक्रमित मरीज ने प्रशांत प्रांत (Pacific province) के बाहर यात्रा भी नहीं की है। इस बात की जानकारी कनाडा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी है।

BA.2.86 वेरिएंट से संक्रमित मरीज अस्पताल में नहीं है भर्ती


कोलंबिया प्रांत के प्रमुख डॉक्टर बोनी हेनरी (Bonnie Henry) और स्वास्थ्य मंत्री एड्रियन डिक्स (Adrian Dix) ने एक संयुक्त बयान में बताया कि मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा कि BA.2.86 वायरस से लोगों को ज्यादा खतरा नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि ओमीक्रोन वेरिएंट BA.2.86 के मामले की उम्मीद कनाडा में नहीं थी। कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैल रहा है। ओमीक्रोन का यह नया वेरिएंट BA.2.86 पहली बार डेनमार्क में पाया गया था। यह अन्य वेरिएंट के मुकाबले बहुत तेजी से फैलता है। इस नए वेरिएंट से संक्रमित मरीज अमेरिका, स्विट्जरलैंड और इजराइल में भी मामले दर्ज किए गए हैं।

G20 Summit के लिए दिल्ली में सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था, पहली बार तैनात होंगे NSG के 'ब्लैक कैट' कमांडो

वैक्सीन लगवा चुके लोग भी हो सकते हैं संक्रमित

अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (U.S. Centers for Disease Control and Prevention) ने पिछले हफ्ते कहा था कि जो लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। वो लोग भी BA.2.86 वेरिएंट से संक्रमित हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह वायरस 30 से ज्यादा म्युटेशन के साथ आया है। चिंता की बात यह है कि इस बात की जानकारी किसी को नहीं है कि इसके म्युटेशन कितने गंभीर हो सकते हैं या उनके फैलने की क्षमता कितनी हो सकती है।

BA.2.86 Variant के लक्षण

इसके लक्षण दिखते ही तुरंत अलर्ट होने की जरूरत है। लक्षण दिखने पर तुरंत RTPCR या एंटीजन टेस्ट करवाना चाहिए। ये लक्षण नजर आ सकते हैं।

बहती या भरी हुई नाक

सिरदर्द

थकान

छींक आना

गला खराब होना

खांसी

सूंघने की क्षमता कम होना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।