जानलेवा कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए ऑमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) के खतरे के बीच, दुनिया भर के नीति निर्माता दक्षिण अफ्रीका और आसपास के देशों के यात्रियों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। पहली बार ये वेरिएंट दक्षिण अफ्रीका में सामने आया था, अब तक कम से कम 13 और देशों में इसकी पहचान की गई है। जबकि अब वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं को फिर से खोलने की कोशिशें भी तेज हो गई हैं।
