Get App

जिबूती में नाव पलटने से 21 की मौत, 23 लापता, मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका

पूर्वी अफ्रीका एक देश जिबूती में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। समुद्र तट पर एक नाव जा रही थी। जिससे 77 लोग सवार थे। नाव अचानक पलट गई। जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 23 लोग लापता बताए जा रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 24, 2024 पर 10:26 AM
जिबूती में नाव पलटने से 21 की मौत, 23 लापता, मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका
जिबूती में नाव पलटने की दो हफ्ते में दूसरी घटना है।

जिबूती (Djibouti) में एक एक बड़ा हादसा हो गया है। इसके कई लोगों की जान चली गई है। पूर्वी अफ्रीकी के देश जिबूती में समुद्र के तट पर एक नाव जा रही थी। जिसमें 77 लोग सवार थे। नाव अचानक पलट गई। इस दुर्घटना में 21 लोगों की मारे जाने की खबर है। वहीं 23 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इस बात की जानकारी संयुक्त राष्ट्र प्रवासन (International Organization for Migration - IOM) ने दी है। बताया जा रहा है कि इस नाव में कुछ बच्चे भी सवार थे। जिबूती में नाव पलटने की दो हफ्ते में दूसरी घटना है।

IOM ने सोशल मीडिया में भी इस घटना की जानकारी दी है। IOM के मुताबिक, राहत और बचाव कार्य जारी है। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। यह नाव  यमन से इथियोपियाई जा रही थी। जिसमें प्रवासी लोग सवार थे।  इससे पहले 14 अप्रैल को नाव पलटने से 38 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। इस नाव में करीब 60 लोग सवार थे।

मानव तस्करी का आरोप

बता दें कि हर साल हजारों अफ्रीकी प्रवासी सऊदी अर पहुंचने के लिए ईस्टर्न रूट के जरिए रेड सी (लाल सागर) यमन को पार करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान उन्हें प्राकृतिक कठिनियों का सामना करना पड़ता है। बेहतर आर्थिक मौके तलाशने की यह कोशिश उनके जीवन के लिए खतरा बन सकती है। अपनी इस यात्रा के दौरान तमाम लोग भुखमरी और दूसरी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की वजह से अपनी जान गंवा बैठते हैं। आईओएम ने फरवरी में आई एक रिपोर्ट में कहा था कि इस पूरी गतिविधि में मानव तस्कर और आपराधिक तत्वों के लोग शामिल होते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें