Donald Trump Oath Ceremony Highlights: अमेरिका में एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप सत्ता में आ गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले ली है
Donald Trump Inauguration Highlights: अमेरिका में एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप सत्ता में आ गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले ली है। वहीं जेडी वेंस अमेरीका के 50वें उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ लिए है। अमेरिकी चुनावों में धमाकेदार जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दुबारा से वापसी की है। बता दें अमेरिका में कड़ाके की ठंड की वजह से 40 साल बाद डोना
Donald Trump Inauguration Highlights: अमेरिका में एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप सत्ता में आ गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले ली है। वहीं जेडी वेंस अमेरीका के 50वें उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ लिए है। अमेरिकी चुनावों में धमाकेदार जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दुबारा से वापसी की है। बता दें अमेरिका में कड़ाके की ठंड की वजह से 40 साल बाद डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण कैपिटल हिल के रोटुंडा हॉल में हुआ।
डोनाल्ड ट्रंप ने स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:01 बजे मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स द्वारा शपथ ली। ट्रंप ने इससे पहले 2017 से 2021 तक अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं।
अपने पहले संबोधन में राष्ट्रपति ने क्या कहा
राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद ट्रंप ने अपने संबोधन में अपने इरादे स्पष्ट करते हुए कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि मेक्सिको बॉर्डर पर दीवार बनाने का काम शुरू किया जाएगा। साथ ही संगठित अपराध के खिलाफ अभियान आज से ही शुरू होगा। ट्रंप ने महंगाई कम करने और अमेरिका से अवैध घुसपैठ को समाप्त करने का संकल्प लिया।
ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया भर के नेता शामिल हुए
शपथग्रहण से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों और देशवासियों से बड़ा वादा किया है। उन्होंने कहा कि वो अमेरिका के सामने आने वाले हर संकट को दूर करने के लिए तेजी से काम करेंगे। वहीं ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दुनिया भर के नेता और बड़ी-बड़ी हस्तियां अमेरिका पहुंचे हैं।