अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड अभी कुर्सी पर नहीं बैठे हैं। इसके पहले ही सुर्खियों में छा गए हैं। हमेशा चौंकाने वाले फैसले ले रहे हैं। जिससे हर कोई हैरान है। इसबीच उन्होंने एक कार्यक्रम में भारत को भी सीधे धमकी दे डाली है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि जितना टैरिफ हमारे प्रोडक्टस पर लगेगा उतना ही टैरिफ हम भी लगाएंगे। कुल मिलाकर ट्रंप ने भारत पर रेसिप्रोकल टैक्स लगाने की धमकी दी है। पत्रकारों से बात करते हुए ट्रम्प ने इस बात पर जोर दिया कि अगर अन्य देश अमेरिकी सामानों पर टैक्स लगाते हैं तो अमेरिका भी उसी तरह जवाब देगा।
दरअसल, भारत कुछ अमेरिकी प्रोडक्ट्स के आयात पर "हाई टैरिफ" लगाता है। इसके जवाब में ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने के अपने इरादे को दोहराया है। डोनाड्ल ट्रंप ने खास तौर से भारत और ब्राजील की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये ऐसे देश हैं जो कुछ अमेरिकी सामानों पर हाई टैरिफ लगाते हैं।
जो हम पर चार्ज लगाते हैं, हम उन पर चार्ज लगाएंगे - डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप मीडिया से बात करते हुए कहा कि "रेसिप्रोकल, अगर वे हम पर टैक्स लगाते हैं, तो हम भी उन पर उतना ही टैक्स लगाएंगे। वे हम पर टैक्स लगाते हैं, लगभग सभी मामलों में, वे हम पर टैक्स लगा रहे हैं, और हम उन पर टैक्स नहीं लगा रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ संभावित कारोबार समझौते पर एक सवाल का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की है। अपने बयान में ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि “रेसिप्रोकल शब्द बेहद अहम है। इसकी वजह ये है कि अगर कोई हम पर चार्ज लगा रहा है - भारत, हमें अपने बारे में बात करने की जरूरत नहीं है। अगर भारत हमें 100 फीसदी चार्ज करता है, तो क्या हम उसे कुछ भी चार्ज न करें? वे हमें साइकिल भेजते हैं और हम भी उन्हें साइकिल भेजते हैं। वे हमें 100-200 चार्ज करते हैं।"
मार-ए में मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रंप ने आगे कहा कि भारत हमारे सामानों पर ब्राजील और भारत बहुत ज्यादा चार्ज (शुल्क) लगाते हैं। अगर वे हम पर चार्ज लगाना चाहते हैं तो वो ठीक है, लेकिन हम भी उन्हें उतना ही चार्ज करने जा रहे हैं। ट्रंप की बातों पर उनके कॉमर्स सेक्रेट्री ने कहा कि जो जैसा करेगा, उसके साथ वैसा ही किया जाएगा।