दुबई जाने वाले भारतीय यात्रियों को बड़ी राहत, UAE सरकार ने खत्म की एयरपोर्ट पर RT-PCR टेस्ट की प्रक्रिया

दुबई ने मंगलवार को उन नियमों को हटा दिया जिनके तहत भारतीय यात्रियों को संयुक्त अरब अमीरात के लिए फ्लाइट पकड़ने से पहले एयरपोर्ट पर RT-PCR से गुजरना पड़ता था

अपडेटेड Feb 22, 2022 पर 6:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दुबई एयरपोर्ट ने भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान के यात्रियों के लिए नए नियमों के साथ एक एडवाइजरी जारी की है

दुबई (Dubai) जाने का प्लान बना रहे भारतीय यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दुबई ने मंगलवार को भारतीय यात्रियों के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एंट्री करने से पहले एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर (RT-PCR) टेस्ट से गुजरने की आवश्यकताओं को हटा दिया है। दुबई एयरपोर्ट ने भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान के यात्रियों के लिए नए नियमों के साथ एक एडवाइजरी जारी की है।

दुबई एयरपोर्ट (Dubai Airport) द्वारा जारी की गई एक एडवाइजरी में कहा गया है कि भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान के यात्रियों के लिए दुबई में एंट्री करने से पहले अब आरटीपीसार की जरूरत नहीं है। हालांकि, दुबई पहुंचने पर यात्रियों को पीसीआर टेस्ट से गुजरना होगा।

नई एडवाइजरी के मुताबिक, अब भारतीय यात्रियों को उड़ाने से 48 घंटे पहले कराई गई आरटीपीसार की निगेटिव रिपोर्ट को दिखाना होगा, जो कि किसी सर्टिफाइड हेल्थ सर्विस प्रोवाइडर द्वारा जारी की गई हो। ट्रांजिट यात्रियों के लिए अंतिम गंतव्य पर एंट्री को नियंत्रित करने वाले नियम लागू होंगे।


ये भी पढ़ें- Instagram स्टार Kili Paul को तंजानिया में भारतीय उच्चायोग ने किया सम्मानित

यात्रा की शर्तों को पूरा करना सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी एयरलाइन ऑपरेटरों की होगी। यात्रा आवश्यकताओं में संशोधन से बड़ी संख्या में उन भारतीयों के लिए दुबई जाना आसान हो जाएगी जो या तो शहर में रहते हैं या अक्सर यात्रा करते हैं।

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में 13,405 नए कोविड मामले और 235 मौतें दर्ज की गईं। देश के एक्टिव मामले वर्तमान में 1,81,075 हैं और पिछले 24 घंटों में ठीक होने वालों की कुल संख्या 34,226 है। अब कोरोना संक्रमण से 5,12,344 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।