Japan Earthquake : जापान के क्यूसू में 6.9 तीव्रता का आया भीषण भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

जापान में सोमवार को भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.9 मापी गई। भूकंप के बाद दो प्रांतों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है

अपडेटेड Jan 13, 2025 पर 9:15 PM
जापान के क्यूसू में 6.9 तीव्रता का आया भीषण भूकंप

Japan Earthquake: जापान के क्यूशू में सोमवार को जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जानकारी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.9 आंकी गई। वहीं जापान के भूंकप के बाद अधिकारियों ने कई इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की। भूकंप के बाद जापान के मियाजाकी में 20 सेमी ऊंची लहरें भी देखने को मिली हैं।

जापान के क्यूसू में आया भीषण भूकंप

यू.एस. जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप रात 21 बजकर 19 मिनट के आसपास क्यूशी क्षेत्र में मियाज़ाकी प्रान्त के तट से लगभग 18 किलोमीटर दूर 36 किलोमीटर की गहराई पर आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने एक मीटर (तीन फीट) तक की संभावित सुनामी लहरों की चेतावनी दी और लोगों से समुद्र से दूर रहने का आग्रह किया। मौसम एजेंसी ने कहा कि क्षेत्र के दो बंदरगाहों पर लगभग 20 सेंटीमीटर की दो छोटी सुनामी देखी गईं। फिलहाल भूकंप के बाद स्थानीय मीडिया ने तत्काल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं दी।


सुनामी का अलर्ट जारी

बता दें कि पिछले साल 2024 के पहले ही दिन नोटो प्रायद्वीप में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था। 1 जनवरी, 2024 को जापान के सुजु, वाजिमा और आसपास के इलाकों में 7.6 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिसमें 400 से अधिक लोग मारे गए थे। ये जापान में एक दशक से भी ज़्यादा समय में आए सबसे बड़े भूकंपों में से एक था, जिसमें अधिक्तर बुजुर्गों की मौत हुई थी। हाल ही में इस साल के शुरुआत में ही तिब्बत के अंदर छह भूकंप आए थे। 7 जनवरी को आए इस भूकंप की ताव्रता 7.1 थी। इस शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई, जिसमें 126 लोगों मौत हो गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।