पाकिस्तान की आर्थिक हालात लगातार बिगड़ रही है। कुछ दिन पहले पाकिस्तान के प्लानिंग मिनिस्टर अहसन इकबाल ने लोगों से कम चाय पीने को कहा। पेट्रोल-डीजल सहित रोजमर्रा की चीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं। विदेशी मुद्रा भंडार काफी घट चुका है। पाकिस्तान रुपया की वैल्यू काफी गिर गई है। तो क्या पाकिस्तान श्रीलंका के रास्ते पर है?
