अरबपति एलॉन मस्क और पोलैंड के विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की यू्क्रेन में स्टारलिंक सर्विस प्रोवाइड कराने को लेकर सोशल मीडिया पर आपस में भिड़ गए। बात इस हद तक बिगड़ गई कि मस्क ने उन्होंने 'छोटा आदमी' तक डाला। हालांकि, ये पूरी बहस शुरू भी स्टारलिंक के CEO एलॉन मस्क की पोस्ट के बाद ही शुरू हुई।
हुआ ये एलॉन मस्क ने X पर एक पोस्ट में कहा, "मैंने यूक्रेन पर पुतिन को आमने-सामने की शारीरिक लड़ाई के लिए चुनौती दी है और मेरा स्टारलिंक सिस्टम यूक्रेनी सेना की रीढ़ है। अगर मैंने इसे बंद कर दिया, तो उनकी पूरी फ्रंट लाइन ध्वस्त हो जाएगी।"
उन्होंने आगे लिखा, "मैं जिस बात से परेशान हूं वो यह है कि सालों से गतिरोध के कारण जो नरसंहार हो रहा है, उसे यूक्रेन निश्चित रूप से हार जाएगा।"
मस्क ने कहा, "जो कोई भी असल में परवाह करता है, वास्तव में सोचता है और वास्तव में समझता है वह चाहता है कि ये खून खराबा बंद हो जाए। अब शांति हो!!" मस्क का ये पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही बातचीत के दौरान आया।
वहीं इस पर पोलैंड के विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की ने कहा, "यूक्रेन के लिए स्टारलिंक्स का पेमेंट पोलिश डिजिटलाइजेशन मंत्रालय की ओर से प्रति वर्ष लगभग 5 करोड़ डॉलर की लागत से किया जाता है।"
उन्होंने आगे कहा, "आक्रामकता को झेल रहे शिकार को धमकाने की नैतिकता के अलावा, अगर स्पेसएक्स एक अविश्वसनीय प्रोवाइडर साबित होता है, तो हमें किसी और सप्लायर की तलाश करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।"
इस पर एलॉन मस्क काफी भड़क गए और अपना आपा खो बैठे। उन्होंने X पर लिखा, "चुप रहो, छोटे आदमी। तुम लागत का एक छोटा सा हिस्सा चुकाते हो और स्टारलिंक का कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है।"
दरअसल पोलैंड कीव को एलॉन मस्क की स्टारलिंक की सर्विस इस्तेमाल करने के लिए पेमेंट करता है, जो यूक्रेन और उसकी सेना को अहम इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रोवाइड करता है।
अमेरिकी सरकार ने पहले ही यूक्रेन के लिए सैटेलाइट इमेज एक्सेस रद्द कर दी है और खुफिया जानकारी साझा करना रोक दिया है, जिससे कीव पर दबाव बढ़ रहा है, क्योंकि ट्रंप युद्ध को जल्द से जल्द खत्म करना चाहते हैं। फरवरी 2022 में रूस के आक्रमण के बाद से इस युद्ध का ये चौथा साल है।