अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) ने अमेरिका के ऑस्टिन टेक्सस स्थित अपने ने गिगाफैक्ट्री में जबरदस्त वैकेंसी निकाली है। Tesla के CEO एलन मस्क (Elon Musk) ने घोषणा की है कि ऑस्टिन के पास बनाए जा रहे टेस्ला मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में 2022 तक 10,000 से अधिक लोगों को काम पर रखा जाएगा।

खास बात यह है कि छात्रों को Tesla के साथ काम करने के लिए कॉलेज की किसी डिग्री की जरूरत नहीं होगी। छात्र हाई स्कूल के ठीक बाद प्लांट में नौकरी के लिए अप्लाई कर सकेंगे। ग्रेजुएट हाईस्कूल पास कैंडिडेट भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। मस्क ने टेस्ला ओनर ऑस्टिन को क्वोट करते हुए इस खबर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर  किया है।

ऑस्टिन अमेरिकन-स्टेट्समैन की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर Tesla 10,000 कर्मचारियों को हायर करेंगी, तो यह कंपनी द्वारा पहले वादा किए गए हायर करने वाले वर्कर्स की न्यूनतम संख्या से दोगुना होगा, जो कि पहले 5,000 था। Elon Musk ने इससे पहले जुलाई में घोषणा की थी कि कंस्ट्रक्शन वर्क कंपनी की नवीनतम मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के साथ तेजी से चल रहा है।

मस्क ने अपने ट्वीट में नए गीगा टेक्सास में जॉइनिंग के बेनिफिट्स को भी लिस्टेड करते हुए बताया कि जॉब साइट एयरपोर्ट से सिर्फ पांच मिनट की दूरी पर है, शहर से 15 मिनट और कोलोराडो नदी के राइट साइड है। हालांकि, मस्क के ट्वीट से कोई एडिशनल डिटेल नहीं दिया दी गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी उन छात्रों की भर्ती करने के बारे में भी सोच रही है जो अपनी एजुकेशन जारी रखते हुए Tesla में कैरियर शुरू करना चाहते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।