Get App

Elon Musk की धमकी, Twitter पर कब्जे के बाद बोर्ड मेंबर्स को नहीं मिलेगी कोई सैलरी

दिलचस्प है कि एलॉन मस्क और कंपनी के फाउंडर जैक डोर्सी को छोड़कर Twitter के बाकी 12 शेयरहोल्डर्स के पास कंपनी के सिर्फ 77 शेयर हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 19, 2022 पर 5:40 PM
Elon Musk की धमकी, Twitter पर कब्जे के बाद बोर्ड मेंबर्स को नहीं मिलेगी कोई सैलरी
एलॉन मस्क अगर Twitter को खरीद लेते हैं तो बोर्ड मेंबर्स की हो जाएगी छुट्टी

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और Twitter के सबसे बड़े शेयरहोल्डर में से एक एलॉन मस्क (Elon Musk) ने कहा है कि अगर वह कंपनी पर कब्जा करने में कामयाब होते हैं तो कंपनी सालाना 30 लाख डॉलर की बचत करेगी। मस्क ने ट्वीट किया है, "अगर मैं Twitter की बोली जीत जाता हूं तो बोर्ड की सैलरी 0 डॉलर होगी। इस तरह हर साल 30 लाख डॉलर की बचत होगी।"

एलॉन मस्क ने इनवेस्टमेंट एडवाइजर गैरी ब्लैक के एक ट्वीट के जवाब में यह लिखा है। ब्लैक ने अपने ट्वीट में Twitter के बोर्ड को निशाना बनाते हुए लिखा था कि बोर्ड के सदस्य का हित शेयरहोल्डर्स के पक्ष में नहीं है।

गैरी ब्लैक ने ट्वीट किया है, "बोर्ड का काम शेयरधारकों का प्रतिनिधित्व करना है। अगर वो शेयरहोल्डर्स के हित में काम करना बंद कर दें तो उन्हें हटाकर उनकी जगह नए बोर्ड मेंबर को लाना चाहिए जो अपनी जिम्मेदारी समझें।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें