टेस्ला (Tesla) के CEO एलॉन मस्क (Elon Musk) ने अपनी कंपनी के लगभग 1.1 बिलियन डॉलर यानी 110 करोड़ के शेयर बेचे हैं। शेयर बेचने के अपने फैसले से पहले मस्क ने ट्विटर पर एक पोल के जरिए लोगों से उनकी राय मांगी थी। मस्क ने टेस्ला के लगभग 2.2 मिलियन शेयर हासिल करने के ऑप्शंस का इस्तेमाल किया और फिर लगभग 934,000 शेयर बेचे। टेस्ला के शेयर बेचने से एलॉन मस्क के पास जो फंड आया है, उसका इस्तेमाल वह ऑप्शंस के डील में कर सकते हैं। Forbes की रिपोर्ट के मुताबिक एलॉन मस्क की कुल वेल्थ 281.6 अरब डॉलर पहुंच चुकी है, जिसमें टेस्ला के शेयरों की बड़ी हिस्सेदारी है।
मस्क ने शनिवार को ट्वीटर पर एक "पोल" में पूछा, "पेपर्स पर हुए प्रोफिट को टैक्स बचाव का जरिया कहा जा रहा है। इसलिए मैं टेस्ला में अपने 10 प्रतिशत शेयर बेचने की योजना बना रहा हूं। क्या आप इसका समर्थन करते है।" दरअसल अमेरिका में अरबपतियों पर ज्यादा टैक्स देने के बढ़ते दबाव के बीच मस्क ने यह कदम उठाया है।
यह मामला कुछ इस तरह शरू हुआ कि टेस्ला के CEO मास्क के पास, जो शेयर थे, उनकी वैल्यू करीब 300 अरब डॉलर थी। इस पर कुछ डेमोक्रेट्स का मानना है कि शेयरों के दाम बढ़ने पर अरबपतियों को उनके पास मौजूदा शेयर्स के लिए टैक्स देना चाहिए।
इसी को लेकर मस्क ने ट्विटर पोल भी किया। साथ ही उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि उनके शेयर बेचने से टेस्ला के शेयर की कीमत को नुकसान नहीं होगी। उन्होंने कहा था कि वह पोल के नतीजों को मानेंगे, चाहे नतीजे कैसे भी हों।
बुधवार के ट्रेडिंग सेशन में टेस्ला 4.3% की रिकवरी के साथ 1,067.95 डॉलर पर पहुंच गई। सोमवार तक, पोल ने 3.5 मिलियन से ज्यादा वोट हासिल किए। हालांकि, ट्विटर पोल के बाद टेस्ला के शेयर सोमवार को गिर गए थे।
इसमें एक बात यह भी SEC को कंपनी की तरफ से भेजी गई फाइलिंग में कंपनी के शेयरों की बिक्री की प्रक्रिया 14 सितंबर से ही शुरू हो चुकी है। यह तारीख इन दस्तावेज से ही सामने आई, जिससे यह भी कहा जा रहा है कि मस्क ने ट्विटर पोल के आधार पर शेयर बेचना का फैसला नहीं किया।