FTX के Sam Bankman Fried बहामास में गिरफ्तार, अमेरिका को जल्द हो सकता है प्रत्यर्पण

FTX CEO Sam Bankman Fried : अमेरिका में क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज एफटीएक्स के फाउंडर के खिलाफ आपराधिक आरोप दर्ज के जाने के बाद रॉयल बहामास पुलिस फोर्स ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बहामास के अटॉर्नी जनरल ने ऐलान किया, बहामास के कानून और अमेरिका के प्रति उसके दायित्वों के क्रम में मिलने वाले किसी भी प्रत्यर्पण के अनुरोध का तुरंत पालन किया जाएगा

अपडेटेड Dec 13, 2022 पर 11:32 AM
एक इंटरव्यू में बैंकमैन फ्राइड ने अपनी 32 अरब डॉलर की कंपनी के बर्बाद होने के लिए “मैनेजमेंट की भारी नाकामी” और अकाउंटिंग की खामियों को जिम्मेदार ठहराया है

FTX CEO Sam Bankman Fried : एफटीएक्स के पूर्व सीईओ सैम बैंकमैन-फ्राइड को सोमवार को बहामास में गिरफ्तार कर लिया गया। बहामास के अटॉर्नी जनरल ने यह ऐलान करते हुए कहा कि उनका जल्द ही अमेरिका को प्रत्यर्पण किया जा सकता है। अमेरिका में क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के फाउंडर के खिलाफ आपराधिक आरोप दर्ज के जाने के बाद रॉयल बहामास पुलिस फोर्स (Royal Bahamas Police Force) ने उनकी गिरफ्तारी कर ली। बहामास के अटॉर्नी जनरल (Attorney General of Bahamas) सीनेटर रिया पिंडर ने ऐलान किया, “प्राप्त नोटिफिकेशन और उसके साथ मिली ठोस जानकारी के बाद, अटॉर्नी जनरल के लिए SBF की गिरफ्तारी और देश के एक्स्ट्राडिशन एक्ट (Extradition Act) के अनुपालन में कस्टडी में रखने की मांग करना सही लगा।” बहामास के कानून और अमेरिका के प्रति उसके दायित्वों के क्रम में मिलने वाले किसी भी प्रत्यर्पण के अनुरोध का तुरंत पालन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा-अमेरिका को करेंगे पूरा सहयोग

प्रधानमंत्री फिलिप डेविस ने एक ऐलान में कहा, “बहामास और संयुक्त राज्य अमेरिका का एफटीएक्स से जुड़े सभी उन लोगों को जवाबदेह ठहराने में साझा हित है, जिन्होंने जनता के भरोसे को धोखा दिया है और कानून तोड़ा है।” प्रधानमंत्री डेविस ने कहा, बहामास की अमेरिका के साथ पूरा सहयोग करने की योजना है।


Crypto News Site के मालिक ने SBF से लिया करोड़ों का लोन, खरीदी प्रॉपर्टी, कंपनी को जानकारी ही नहीं, रिपोर्ट में अहम खुलासा

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबकि, SBF के खिलाफ आरोपों में वायर फ्रॉड, वायर फ्रॉड की साजिश रचना, सिक्योरिटीज फ्रॉड, सिक्योरिटीज फ्रॉड की साजिश रचना और मनी लॉन्ड्रिंग शामिल हैं।

बैंकमैन फ्राइड ने मैनेजमेंट की नाकामी को बताया जिम्मेदार

उधर, द न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक लाइव इंटरव्यू में बैंकमैन फ्राइड ने अपनी 32 अरब डॉलर की कंपनी के बर्बाद होने के लिए “मैनेजमेंट की भारी नाकामी” और अकाउंटिंग की खामियों को जिम्मेदार ठहराया है। फ्राइड को फिलहाल सिविल और क्रिमिनल जांच का सामना करना पड़ रहा है।

Sam Bankman-Fried इस महीने अपना बिजनेस अम्पायर बर्बाद होने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने “फ्रॉड करने की कभी कोशिश तक नहीं की” और उन्होंने बार-बार कहा, वह नहीं जानते थे कि उनके क्रिप्टो बिजनेस के भीतर क्या चल रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।