Germany Car Accident: जर्मनी के क्रिसमस मार्केट में घुस गई कार, 2 को कुचला, 60 से ज्यादा घायल, देखें खौफनाक वीडियो

Germany: जर्मनी के मैगडेबर्ग में क्रिसमस मार्केट से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। मार्केट में खरीदारी कर रही भीड़ पर कार चढ़ गई। इस घटना में अब तक 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 60 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शक के आधार पर सऊदी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है

अपडेटेड Dec 21, 2024 पर 9:09 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Germany Car Accident: मैगडेबर्ग जर्मनी के सैक्सोनी-एन्हाल्ट स्टेट की राजधानी है, जहां कार हादसा हुआ है।

पूर्वी जर्मनी के मैगडेबर्ग में एक भीषण कार हादसा हो गया है। , जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा घायल हो गए है। ये हादसा एक क्रिसमस बाजार में हुआ। मार्केट के भीड़भाड़ वाले इलाके में कार घुस गई फिर यह खरीदारी कर रहे लोगों के ऊपर चढ़ गई। इस मामले में स्थानीय जर्मन पुलिस ने सऊदी अरब के एक 50 साल के डॉक्टर को गिरफ्तार किया है, जो कार चला रहा था। बता दें कि इसके पहले कई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि हमले में 11 लोग मारे गए, लेकिन बाद में अधिकारियों ने कहा कि अब तक सिर्फ 2 लोगों की मौत हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मैगडेबर्ग जर्मनी के सैक्सोनी-एन्हाल्ट स्टेट की राजधानी है, जहां हादसा हुआ है। यहां करीब 240,000 लोग रहते हैं। इस बीच यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने शहर में हुए हमले पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में हम जर्मनी के लोगों के साथ हैं।

कैसे हुआ हादसा?


मीडियार रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 दिसंबर को शाम के समय जब बाजार में भीड़ ज्यादा होती है, उसी समय यह हादला हुआ। एक काली बीएमडब्ल्यू तेज स्पीड से भीड़ में घुस गई। हसेलॉफ ने कहा कि सऊदी का शख्स म्यूनिख लाइसेंस प्लेट वाली एक किराए की कार क्रिसमस मार्केट में लेकर आया था। पुलिस ने कहा कि कार क्रिसमस मार्केट में कम से कम 400 मीटर तक चली और शहर के केंद्रीय टाउन हॉल चौराहे पर कई लोग इस तेज रफ्तार गाड़ी की वजह से घायल हो गए। तेज रफ्तार गाड़ी के मार्केट में घुसते ही अफरा-तफरी मच गई। 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कार सऊदी के एक डॉक्टर चला रहे थे। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कार चालक ने जानबूझ कर टक्कर मारी है।

जानिए कौन हैं सउदी डॉक्टर

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब के 50 साल के मेडिकल डॉक्टर तालेब ए मनोचिकित्सक सलाहकार हैं। तालेब 2006 से जर्मनी में रह रहे थे और उन्हें 2016 में शरणार्थी का दर्जा दिया गया था। तालेब मैगडेबर्ग से करीब 25 मील दूर दक्षिण के बर्नबर्ग में मेडिकल प्रैक्टिस कर रहे हैं। मंत्री तमारा ज़ीशैंग के मुताबिक, उन्हें 'स्थायी निवास परमिट' मिला हुआ है। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, उसने हमले से ठीक पहले एक BMW कार किराए पर ली थी। उसका इस्लामवादियों से कोई संबंध नहीं था। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को लगता है कि उसकी कार से विस्फोटक बरामद हुए हैं। वहीं सैक्सोनी-एनहाल्ट के गवर्नर रेनर हसेलॉफ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उसने क्यों कार चढ़ा दी, उसका क्या मकसद था, अभी तक कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है।

Nigeria Stampede: स्कूल मेले में मची भगदड़, 30 बच्चों की मौत, कई घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।