Get App

Google के CEO सुंदर पिचाई की सैलरी में होगी मोटी कटौती, इस वजह से लिया गया फैसला

Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने कंपनी की टाउन हॉल मीटिंग के दौरान कर्मचारियों से कहा कि सीनियर वॉइस प्रेसिडेंट से ऊपर के सभी लोगों के एनुअल बोनस में कटौती की जाएगी। इन लोगों को दिया जाने वाला बोनस कंपनी की परफॉर्मेंस से जुड़ा हुआ है। सुंदर पिचाई अपने वेतन में भी मोटी कटौती करने जा रहे हैं

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jan 29, 2023 पर 6:40 PM
Google के CEO सुंदर पिचाई की सैलरी में होगी मोटी कटौती, इस वजह से लिया गया फैसला
Google के CEO सुंदर पिचाई की सैलरी में होगी मोटी कटौती

कुछ दिनों पहले ही 12000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के बाद अब Google के CEO सुंदर पिचाई अपने वेतन में भी मोटी कटौती करने जा रहे हैं। सुंदर पिचाई ने यह फैसला कठिन मैक्रो- इकोनॉमिकल परिस्थितियों और छंटनी के बीच किया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गूगल के सीईओ ने हाल ही में टाउन हॉल मीटिंग में कंपनी के कर्मचारियों से कहा कि सीनियर वाइस प्रेसिडेंट से ऊपर के सभी लोगों के एनुअल बोनस में कटौती की जाएगी।

क्या कहा सुंदर पिचाई ने

Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने कंपनी की टाउन हॉल मीटिंग के दौरान कर्मचारियों से कहा कि सीनियर वॉइस प्रेसिडेंट से ऊपर के सभी लोगों के एनुअल बोनस में कटौती की जाएगी। इन लोगों को दिया जाने वाला बोनस कंपनी की परफॉर्मेंस से जुड़ा हुआ है। हालांकि इस दौरान उन अधिकारियों की सैलरी में होने वाली कटौती के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा अभी ये भी नहीं बताया गया है कि सैलरी में कब तक और कितने समय के लिए कटौती की जाएगी।

Pakistan: महंगाई से परेशान आम जनता को पेट्रोल-डीजल ने दिया झटका, बढ़ गए दाम, जानिए वजह

कुछ वक्त पहले ही बढ़ाई गई थी सुंदर पिचाई की सैलरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें