Google से निकाले गए 12000 कर्मचारियों को क्या दे रही है कंपनी, बोनस और सैलरी को लेकर है ये प्लानिंग

Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों को भेजे गए एक मेल में छंटनी की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि, हम निकाले गए कर्मचारियों की पूरी मदद करेंगे क्योंकि वे अगली नौकरी की तलाश कर रहे हैं। सुंदर पिचाई ने यह भी कहा कि जिन कारणों की वजह से हमें ये फैसला लेना पड़ा उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं

अपडेटेड Jan 21, 2023 पर 4:22 PM
Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों को भेजे गए एक मेल में छंटनी की जानकारी दी थी

Google Layoff News: पश्चिमी अर्थव्यवस्था मंदी में फंसती जा रही है। भविष्य के खतरे को भांपते हुए कई स्टार्टअप्स और टेक कंपनियां बड़ी तादाद में अपने कर्मचारियों को निकाल रही हैं। अब इस कड़ी में दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी Google भी शामिल हो गई है। गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) ने एक झटके में 12,000 कर्मचारियों यानि कुल वर्कफोर्स के 6% लोगों को निकालने का फैसला किया है। कंपनी नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों की मदद भी कर रही है। जानिए गूगल किस तरह उनको सपोर्ट कर रही है और क्या ये हेल्प काफी है।

निकाले गए कर्मचारियों की ऐसे हेल्प करेगा Google

Google के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने कर्मचारियों को भेजे गए एक मेल में छंटनी की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि, हम निकाले गए कर्मचारियों की पूरी मदद करेंगे क्योंकि वे अगली नौकरी की तलाश कर रहे हैं। सुंदर पिचाई ने यह भी कहा कि जिन कारणों की वजह से हमें ये फैसला लेना पड़ा उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं। गूगल ने निकाले जाने कर्मचारियों को 16 हफ्तों की सैलरी और दो हफ्तों का मुआवजा (severance package) देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कंपनी ने 16 हफ्तों के गूगल स्टॉक यूनिट में भी तेजी लाने का फैसला किया है।


नोटिस पीरियड की भी सैलरी देगा गूगल

सुंदर पिचाई के मुताबिक, कंपनी पूरे नोटिस पीरियड (60 दिन) के लिए भी अमेरिका में कर्मचारियों को भुगतान करेगी। नौकरी से निकाले गए लोगों को गूगल साल 2022 का बोनस, उनकी छुट्टी, छह महीने के लिए हेल्थ केयर, इमाग्रेशन सपोर्ट और जॉब प्लेसमेंट में सहायता जैसी सुविधाएं भी देगा। इसके अलावा अमेरिका से बाहर के कर्मचारियों भी गूगल लोकल कानूनों के हिसाब से सहायता उपलब्ध कराएगा।

Google तक पहुंची छंटनी की आंच, 12,000 कर्मचारियों की चली गई नौकरी

सुंदर पिचाई ने किया था खर्चों को घटाने का ऐलान

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने पिछले साल ही यह कहा था कि Google अपने खर्चों पर अंकुश लगाएगा। वहीं चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर रूथ पोराट का कहना था कि नई नौकरियों की संख्या पिखली अवधि की तुलना में आधी से भी अधिक घट जाएगी। कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में अपने रेवेन्यू और अर्निंग के बारे में बताया था जो कि उम्मीद से कम रहा था। बता दें कि गूगल के प्रॉफिट में भी गिरावट आई है। गूगल का प्रॉफिट घटकर 13.9 बिलियन डॉलर का हो गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।