Europe Heatwave: भीषण गर्मी से उबल रहा है यूरोप! UK में 40 डिग्री पहुंचा तापमान, स्‍पेन और पुर्तगाल में 748 लोगों की मौत

स्पेन, पुर्तगाल और फ्रांस समेत दक्षिण-पश्चिम यूरोप के कई देश इन दिनों भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना कर रहे हैं। पुर्तगाल से लेकर ब्रिटेन तक में कई जगहों का तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है

अपडेटेड Jul 19, 2022 पर 2:17 PM
Story continues below Advertisement
स्पेन और उसके पड़ोसी पुर्तगाल में भीषण गर्मी की वजह से अब तक 748 लोगों की मौत हो गई है

Europe Heatwave: गर्मियों में कई लोग यूरोप में छुट्टियों मनाने जा जा रहे हैं, लेकिन यूरोप के कई देश इस समय भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। फ्रांस, पुर्तगाल, स्पेन, ग्रीस और ब्रिटेन में गर्मी ने कहर मचा रखा है। आमतौर पर इन देशों में इस वक्त मौसम सुहाना रहता है, लेकिन इस बार गर्मी से सब परेशान है।

ब्रिटेन में तो तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं स्पेन और उसके पड़ोसी पुर्तगाल में भीषण गर्मी की वजह से अब तक 748 लोगों की मौत हो चुकी है। स्‍पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी आग ने लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि हीटवेव की वजह से दर्जनों जंगलों में भीषण आग लग गई है।

गर्मी अब यूरोप के उत्तर की ओर बढ़ रही है। ऐसे में एक्सपर्ट्स ने फ्रांस के बोर्डो शहर में पारा रिकॉर्ड 44 डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई है। दक्षिणी इंग्‍लैंड में सोमवार को तापमान 38 डिग्री था। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को ये पहली बार 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। नेशनल रेल सर्विस ने पैसेंजर्स को जब तक जरूरी न हो सफर न करने के लिए कहा है।


ये भी पढ़ें- Air Safety: विमानों में तकनीकी गड़बड़ी की घटनाओं पर DGCA सख्त, समाधान खोजने के लिए एयरलाइंस कंपनियों को दी 10 दिन की डेडलाइन

ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने 'नेशनल इमरजेंसी' लागू किया है। वहीं, मौसम विज्ञान कार्यालय ने अत्यधिक गर्मी का पहला 'रेड अलर्ट' जारी किया है। यह अलर्ट अत्यधिक गर्मी से जीवन के लिए खतरे की चेतावनी है। इंग्लैंड में लगभग 2,000 अतिरिक्त मौतें हर साल गर्मी से संबंधित होती हैं।

इसके अलावा उत्‍तरी इटली से लेकर कई हिस्‍सों में सूखे की स्थिति हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो क्‍लाइमेट चेंज की वजह से ये जानलेवा गर्मी जल्‍दी-जल्‍दी आएगी और ज्‍यादा समय तक रहेगी। इबेरियन प्रायद्वीप में गर्मी की वजह से सैंकड़ों लोगों की मौत हो गई है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 19, 2022 2:17 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।