इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने सोमवार को कहा कि लेबनान से हाइफा खाड़ी क्षेत्र की ओर 90 से ज्यादा रॉकेट दागे गए, जिनमें कुछ आबादी वाले इलाकों पर हमला हुआ। हमलों में एक 70 साल के व्यक्ति सहित कम से कम चार लोग घायल हो गए। स्थानीय अखबार ने कहा कि 80 रॉकेटों की शुरुआती बौछार को ज्यादातर एयर डिफेंस ने रोक दिया था, लेकिन कई आबादी वाले इलाकों पर गिरने में कामयाब रहे। 10 रॉकेटों की दूसरी लहर को भी रोका गया, लेकिन कुछ खुले इलाकों में जा गिरे।
