पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कई बड़े फैसले लिए हैं। ऐसे ही एक अहम फैसले के बारे में उन्होंने उत्तम कुमार शताब्दि समारोह में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जाने-माने फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को राज्य सरकार का सलाहकार नियुक्त किया गया है। वह पश्चिम बंगाल के सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय में अपनी सेवाएं देंगे। इस पद के तहत उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा। बता दें, सांस्कृतिक मंत्रालय सुवेंदु अधिकारी के पास है।
