चीन में कोरोना के बाद अब HMPV Virus आतंक मचा रहा है। वायरस तेजी से फैल रहा है, जिसके चलते कई देश अलर्ट मोड पर है। अब इस वायरस का भारत में भी दो केस सामने आए हैं। चीन के बाद मलेशिया में HMPV वायरस के मामले सबसे ज्यादा बढ़े हैं। मलेशिया में साल 2024 में 327 एचएमपीवी मामले दर्ज किए गए, जो 2023 में 225 मामलों के मुकाबले 45 फीसदी अधिक हैं। यह वृद्धि चीन सहित अन्य देशों में बढ़ती फेफड़े संबंधी बीमारियों की रिपोर्टों के बीच हुई है। मलेशिया में भी HMPV वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सरकार ने इस बारे में गाइडलाइंस भी जारी कर दी है।