दुनिया की प्रमुख करेंसी के मुकाबले डॉलर (Dollar) में काफी मजबूती आई है। रुपया (Rupee) के मुकाबले भी डॉलर मजबूत हुआ है। अगर डॉलर में मजबूती का ट्रेंड जारी रहता है तो इससे ग्लोबल इकोनॉमी (Global Economy) में रिकवरी के ट्रेंड को चोट पहुंच सकती है। दुनिया में ज्यादातर फॉरेन ट्रेड का पेमेंट डॉलर में होता है।
