Imran Khan ने अनजाने में गधे से कर दी अपनी तुलना, देखें वीडियो कैसे गलत मिसाल देकर कराई जगहंसाई

एक इंटरव्यू के दौरान Imran Khan खुद के लिए कहा, 'एक गधा, गधा ही रहता है...' इमरान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

अपडेटेड May 07, 2022 पर 1:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वीडियो वायरल होने के बाद इमरान खान मजाक का विषय बन गए हैं (FILE PHOTO)

सत्ता जाने के बाद से पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक नया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह अनजाने में खुद की तुलना एक गधे से कर दी। वीडियो को हसन जैदी नामक एक ट्विटर यूजर ने  शेयर किया है जो पाकिस्तानी 'द डॉन मैगजीन' का पत्रकार है।

वीडियो में इमरान खान को यह कहते हुए यह सुना गया कि 'एक गधा, गधा ही रहता है...'। उन्होंने आगे कहा कि अगर गधे पर लकीरें डाल दें तो वह जेबरा नहीं बन जाता है, बल्कि वह गधा ही रहता है। इमरान खान के इस तुलना के कारण उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें- एयरटेल ब्रॉडबैंड की सेवाओं में पड़ा खलल, पूरे देश में लाखों यूजर्स हुए परेशान


वीडियो में इमरान खान कह रहे हैं, मैं ब्रिटिश सोसाइटी का हिस्सा भी था, उन्होंने मुझे वेलकम किया, बहुत कम लोगों को ब्रिटिश सोसाइटी में इस तरह एक्सेप्ट करते हैं। लेकिन मैने कभी उसको अपना घर नहीं समझा। क्योंकि मैं पाकिस्तानी था, मैं जो मर्जी कर लूं... मैं अंग्रेज तो बन नहीं सकता। इसके बाद इमरान खान कहते हैं, "आप अगर गधे के ऊपर लकीरे डाल दें तो वो जेबरा नहीं बन जाता... वो गधा, गधा ही रहता है...।"

वीडियो वायरल होने के बाद इमरान खान सोशल मीडिया पर मजाक का विषय बन गए हैं। वीडियो में इमरान खान अपने ब्रिटेन की जीवनशैली के बारे में बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे थे। इमरान इससे पहले भी ओसामा बिन लादेन को शहीद बताकर अपनी फजीहत करवा चुके हैं।

प्रधानमंत्री की गद्दी जाने के बाद वह फिलहाल नए पीएम शहबाज शरीफ और अमेरिका पर हमलावर हैं। उनकी पार्टी पीटीआई सत्ता से बेदखल होने के बाद पाकिस्तान के गृहमंत्री को आतंकियों का समर्थक बताकर पूरी दुनिया को चिट्ठी लिख रही है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।