Get App

अफगानिस्तान के लिए भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, 2500 मिट्रिक टन गेहूं की पहली खेप भेजी

पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान के लिए मानवीय सहायता के तहत 50 ट्रकों में 2500 मिट्रिक टन गेहूं की पहली खेप रवाना की गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 22, 2022 पर 7:40 PM
अफगानिस्तान के लिए भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, 2500 मिट्रिक टन गेहूं की पहली खेप भेजी
भारत सरकार कह चुकी है कि हम संकट से जूझ रहे देश अफगानिस्तान को मानवीय मदद उपलब्ध कराना जारी रखेंगे

भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान के साथ महीनों तक चली बातचीत के बाद अंतत: अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए सड़क मार्ग से मानवीय सहायता के तहत 50 ट्रकों में 2500 मिट्रिक टन गेहूं की पहली खेप युद्धग्रस्त देश अफगानिस्तान के लिए रवाना की। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मंमूदजई ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर 2500 मीट्रिक टन गेहूं की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, 22 फरवरी को अमृतसर में एक समारोह में सड़क मार्ग से पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान के लिए मानवीय सहायता के तहत 50 ट्रकों में 2500 मिट्रिक टन गेहूं की पहली खेप रवाना की गई । इस समारोह में विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला के साथ अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मंमूदजई और विश्व खाद्य कार्यक्रम के कंट्री निदेशक बी पराजुली मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- दुबई जाने वाले भारतीय यात्रियों को बड़ी राहत, UAE सरकार ने खत्म की एयरपोर्ट पर RT-PCR टेस्ट की प्रक्रिया

मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के लिये संयुक्त राष्ट्र की अपील के मद्देनजर भारत सरकार ने अफगानिस्तान के लोगों को 50 हजार मिट्रिक टन गेहूं तोहफे के रूप में देने का निर्णय किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें