Get App

मेक्सिको में दिनदहाड़े भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या, 10,000 डॉलर भी लूट ले गए हमलावर

Indian Shot Dead in Mexico: मेक्सिको में हाल ही दिनदहाड़े एक भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मेक्सिको सिटी में अज्ञात लुटेरों की गोलीबारी में एक भारतीय की मौत हो गई और एक अन्य भारतीय घायल हो गया। भारतीय अधिकारियों ने मेक्सिको में अपने समकक्षों से अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है

Akhileshअपडेटेड Aug 22, 2023 पर 1:12 PM
मेक्सिको में दिनदहाड़े भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या, 10,000 डॉलर भी लूट ले गए हमलावर
Indian Shot Dead in Mexico: हमलावरों ने भारतीय नागरिकों से 10,000 अमेरिकी डॉलर भी लूट लिए

Indian Shot Dead in Mexico: मेक्सिको में हाल ही दिनदहाड़े एक भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मेक्सिको सिटी में अज्ञात लुटेरों की गोलीबारी में एक भारतीय की मौत हो गई और एक अन्य भारतीय घायल हो गया। भारतीय अधिकारियों ने मेक्सिको में अपने समकक्षों से अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। यह घटना शनिवार को हुई। हमलावरों ने भारतीय नागरिकों से 10,000 अमेरिकी डॉलर भी लूट लिए। भारतीय नागरिकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

पीटीआई के मुताबिक, El Universal समाचार पत्र ने बताया कि दोनों पीड़ितों में से एक की गोलियां लगने से मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। मेक्सिको में भारतीय दूतावास ने इस घटना पर खेद जताया। अधिकारियों ने कहा कि वे पीड़ितों के परिवार के संपर्क में हैं और उन्हें हर संभव सहयोग मुहैया करा रहे हैं।

दूतावास ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "यह बहुत दुखद और हृदय विदारक घटना है। मेक्सिको में रह रहे एक भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दूतावास और 'इंडियन एसोसिएशन ऑफ मेक्सिको' पीड़ित के परिवार के संपर्क में हैं और उन्हें हर प्रकार का समर्थन मुहैया करा रहे हैं। हम मेक्सिको के अधिकारियों से अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग करते हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें