Rohan Murty के पिता नारायण मूर्ति ने Infosys की शुरुआत की थी। आउटसोर्सिंग टेक्नोलॉजी सर्विसेज का मॉडल अपनाकर उन्होंने इसे इंडिया की दिग्गज बना दी थी। अब उनके 39 साल के बेटे ने खुद के लिए बड़ा लक्ष्य तय किया है। वह एंप्लॉयीज की प्रोडक्टविटी बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। उनका मानना है कि अभी एंप्लॉयीज की प्रोडक्टविटी की मॉनिटरिंग के लिए जो टूल अपनाए जा रहे हैं, उनसे ज्यादा लाभ नहीं हो रहा है।
