Get App

हिजाब न पहनने पर ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिकी महिला पत्रकार को इंटरव्यू देने से किया इनकार, 40 मिनट तक इंतजार करती रही एंकर

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का अमेरिकी न्यूज चैनल CNN की चीफ इंटरनेशनल एंकर क्रिस्टियन एमनपोर (Christiane Amanpour) के साथ इंटरव्यू होना तय था। लेकिन महिला पत्रकार ने रईसी के सामने हिजाब पहनने से मना कर दिया और ये इंटरव्यू नहीं हो सका

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 23, 2022 पर 12:55 PM
हिजाब न पहनने पर ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिकी महिला पत्रकार को इंटरव्यू देने से किया इनकार, 40 मिनट तक इंतजार करती रही एंकर
महिला एंकर ने इंटरव्यू के लिए ईरानी राष्ट्रपति का करीब 40 मिनट तक इंतजार किया, लेकिन वह नहीं आए

ईरान में 16 सितंबर से शुरू हुआ हिजाब का विवाद अब अमेरिका तक पहुंच गया है। दरअसल, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (Iranian President Ebrahim Raisi) का अमेरिकी न्यूज चैनल CNN के साथ एक इंटरव्यू होने वाला था। लेकिन ईरानी राष्ट्रपति ने एंकर के सामने हिजाब पहनकर इंटरव्यू लेने की शर्त रख दी। हालांकि, एंकर ने ऐसा करने से मना कर दिया और आखिरकार इंटरव्यू रद्द हो गया। महिला पत्रकार इंटरव्यू के लिए रईसी का करीब 40 मिनट तक इंतजार करती रही।

दरअसल, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी इन दिनों अमेरिका में हैं। प्रसिद्ध अमेरिकी न्यूज चैनल CNN की चीफ इंटरनेशनल एंकर क्रिस्टियन एमनपोर (Christiane Amanpour) के साथ उनका इंटरव्यू होना तय था। लेकिन क्रिस्टियन एमनपोर ने रईसी के सामने हिजाब पहनने से मना कर दिया और ये इंटरव्यू नहीं हो सका। अब इस बारे में एंकर क्रिस्टीन ने एक के बाद एक सिलसिलेवार ट्वीट कर अपनी बात रखी हैं।

ये भी पढ़ें- Delhi-NCR Rains: दिल्ली, हरियाणा, यूपी और राजस्थान सहित आज इन 10 राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

क्रिस्टियन एमनपोर ने ट्विटर पर अपने सिलसिलेवार ट्वीट में लिखा कि ईरान में हिजाब का विरोध तेज हो गया है। महसा अमिनी की मौत के बाद वहां की महिलाएं सड़कों पर उतरकर अपना हिजाब जला रही हैं। बीती रात 8 प्रदर्शनकारियों की मौत होने की खबर मिली है। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी से वह इसी बारे में सवाल करना चाहती थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें