Israel Hezbollah: इजरायल ने पहली बार बेरूत के बीचों बीच किया हमला, रातभर हिजबुल्लाह की नींद हराम करते रहे लड़ाकू विमान

Israel Hezbollah War: घटनास्थल पर मौजूद एसोसिएटेड प्रेस के पत्रकार के अनुसार, हवाई हमले ने एक मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट बिल्डिंग को निशाना बनाया। हमला के बाद के वीडियो से पता चलता है कि सुन्नी बहुल जिले में दुकानों पटे बिजी रूट पर इमारत का मलबा पड़ा है। सड़क एंबुलेंस और भाड़ी भीड़ जमा है। लेबनानी सिविल डिफेंस के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हवाई हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 घायल हो गए

अपडेटेड Sep 30, 2024 पर 1:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Israel Hezbollah: इजरायल ने पहली बार बेरूत के बीचों बीच किया हमला

इजरायल ने लेबनान पर अपने हमले काफी तेज कर दिए हैं। ऐसा मौका आया, जब करीब एक साल के संघर्ष में पहली बार इजरायल ने बेरूत के बीचों बीच हवाई हमला किया। सोमवार तड़के इजरायली लड़ाकू विमानों ने एक अपार्टमेंट की बिल्डिंग को निशाना बनाया। इजरायल इन दिनों पूरे लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर रहा है, जिसमें दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है। इसने आतंकी संगठन के टॉप लीडर हसन नसरल्लाह समेत कई बड़े कमांडरों को भी मार गिराया।

घटनास्थल पर मौजूद एसोसिएटेड प्रेस के पत्रकार के अनुसार, हवाई हमले ने एक मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट बिल्डिंग को निशाना बनाया। हमला के बाद के वीडियो से पता चलता है कि सुन्नी बहुल जिले में दुकानों पटे बिजी रूट पर इमारत का मलबा पड़ा है। सड़क एंबुलेंस और भाड़ी भीड़ जमा है।

तीन फिलिस्तीनी नेता मारे गए


लेबनानी सिविल डिफेंस के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हवाई हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि मारा गया व्यक्ति अल-जमा अल-इस्लामिया या इस्लामिक समूह का सदस्य था, जो एक सुन्नी राजनीतिक और आतंकवादी समूह है, जो हिजबुल्लाह से जुड़ा है।

लेबनान में एक फिलिस्तीनी वामपंथी गुट ने कहा कि हवाई हमले में उसके तीन सदस्य मारे गए। पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फिलिस्तीन ने सोमवार तड़के एक बयान में कहा कि लेबनान में उसके सैन्य और सुरक्षा कमांडर और एक तीसरा सदस्य हमले में मारे गए।

इजराइल और शिया उग्रवादी समूह हिजबुल्लाह के बीच चल रहे संघर्ष में इनमें से किसी भी उग्रवादी समूह ने कोई अहम भूमिका नहीं निभाई है।

हमास का भी एक कमांडर ढेर

इसके अलावा सोमवार तड़के, एक और हमले में आतंकवादी समूह हमास के एक कमांडर की मौत हो गई, जिसकी लेबनान के फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविरों में मौजूदगी है। हमास ने कहा कि फतह शरीफ और उनका परिवार दक्षिणी बंदरगाह शहर टायर में अल-बुस शरणार्थी शिविर पर हवाई हमले में मारा गया।

पिछले हफ्ते में, इजरायल ने बेरूत के दक्षिणी इलाकों को जमकर निशाना बनाया है, जहां हिजबुल्लाह की मजबूत उपस्थिति है। इसी कड़ी में शुक्रवार को एक बड़ा हमला भी हुआ, जिसमें नसरल्लाह की मौत हो गई, लेकिन तब भी शहर के केंद्र के पास की जगहों पर हमला नहीं किया गया था।

इजरायली अधिकारियों ने इन हमलों पर तुरंत कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

इससे पहले, हिजबुल्लाह ने पुष्टि की थी कि उसके सेंट्रल काउंसिल के उप प्रमुख नबील कौक की शनिवार को हत्या कर दी गई। पिछले एक हफ्ते के भीतर इजरायल हिजबु्ल्लाह के सात शीर्ष नेताओं को मार चुका है। इनमें समूह के संस्थापक सदस्य शामिल हैं, जो दशकों तक मौत या पकड़े जाने से बचते रहे थे।

लेबनान में एक दिन में 105 लोग मारे गए!

हिजबुल्लाह ने यह भी पुष्टि की कि एक और सीनियर कमांडर अली कराकी की उस हमले में मौत हो गई, जिसमें नसरल्लाह की मौत हुई थी। इजरायल का कहना है कि कम से कम 20 और हिजबुल्लाह आतंकवादी मारे गए, जिनमें नसरल्लाह के सुरक्षा विस्तार का एक प्रभारी भी शामिल था।

लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि रविवार को हवाई हमलों में देश भर में कम से कम 105 लोग मारे गए। मंत्रालय ने कहा कि बेरूत से लगभग 45 किलोमीटर दक्षिण में दक्षिणी शहर सिडोन के पास दो हमलों में कम से कम 32 लोग मारे गए। अलग से, उत्तरी प्रांत बालबेक हर्मेल में इजरायली हमलों में 21 लोग मारे गए और कम से कम 47 घायल हो गए।

लेबनानी मीडिया ने बेरूत पर हमलों के अलावा, मध्य, पूर्वी और पश्चिमी बेका और दक्षिण में दर्जनों हमलों की जानकारी दी। इजरायल का कहना है कि वह आतंकवादियों को निशाना बनाता है, लेकिन हमलों में उन इमारतों को निशाना बनाया गया, जहां नागरिक रह रहे थे और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका थी।

इजरायल ने अब यमन में हूतियों के ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक, बेन गुरियन एयरपोर्ट के हमले का लिया बदला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।