इजरायल ने अब यमन में हूतियों के ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक, बेन गुरियन एयरपोर्ट के हमले का लिया बदला

Israel Attacks Yemen: सेना के प्रवक्ता कैप्टन डेविड अव्राहम ने AFP को बताया, "आज बड़े पैमाने पर हवाई ऑपरेशन में, लड़ाकू जेट, ईंधन भरने वाले विमान और टोही विमानों सहित दर्जनों वायु सेना के विमानों ने यमन के रास इस्सा और होदेदा इलाकों में हूथी आतंकवादी शासन के सैन्य वाले ठिकानों पर हमला किया

अपडेटेड Sep 29, 2024 पर 10:00 PM
Story continues below Advertisement
इजरायल ने अब यमन में हूतियों के ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक

इजरायली सेना ने कहा है कि इजरायल पर हाल ही में हुए हमले के जवाब में दर्जनों विमानों ने यमन में हूतियों के ठिकानों पर हमले किए हैं। सेना ने कहा कि उसने होदेदा शहर में पावर प्लांट्स और समुद्री बंदरगाह सुविधाओं को निशाना बनाया। हूतियों ने शनिवार को बेन गुरियन एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया था। यह हमला तब हुआ था, जब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू वहां पहुंच रहे थे।

सेना के प्रवक्ता कैप्टन डेविड अव्राहम ने AFP को बताया, "आज बड़े पैमाने पर हवाई ऑपरेशन में, लड़ाकू जेट, ईंधन भरने वाले विमान और टोही विमानों सहित दर्जनों वायु सेना के विमानों ने यमन के रास इस्सा और होदेदा इलाकों में हूथी आतंकवादी शासन के सैन्य वाले ठिकानों पर हमला किया।"

लेबनान में चल रहे संघर्ष के बीच यमन पर हमला


हूतियों ने कहा था कि हमला इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के आने के समय किया गया था, जो संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के बाद देश लौट आए थे।

इजरायल ने ये पलटवार मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के बीच किया, वो भी ऐसे समय में जब इजरायल की एयरफोर्स ने बेरूत पर हवाई हमले कर ईरान के समर्थन वाले हिजबुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह को ढेर कर दिया।

ईरान समर्थित हौथी ने भी इजरायल के खिलाफ अपने सहयोगी के प्रमुख नसरल्लाह की हत्या पर शोक जताया।

हसन नसरल्ला के बाद एक और टॉप लीडर की मौत

रविवार को, हिजबुल्लाह ने पुष्टि की कि इजरायली हवाई हमलों में लेबनानी आतंकवादी समूह के एक और टॉप लीडर नबील कौक की मौत हो गई।

यह बयान पूर्वोत्तर लेबनान पर इजरायली हवाई हमले में 11 लोगों के मारे जाने के कुछ घंटों बाद आया है। इजरायल का कहना है कि वह लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है।

कौक हिजबुल्लाह की केंद्रीय परिषद का उप प्रमुख था। उसने 1995 से 2010 तक दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह के सैन्य कमांडर के रूप में भी काम किया।

इजरायल का अगला टारगेट अयातुल्ला खामेनेई! नसरल्लाह की मौत के बाद ईरान ने अपने सुप्रीम लीडर को सीक्रेट जगह पर शिफ्ट किया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।