Joe Biden ने हर छात्र के लोन में 10,000 डॉलर तक कटौती का किया ऐलान, 2022 में कर्ज चुकाने से भी दी राहत

Biden ने कहा, सालाना 1,25,000 डॉलर या इससे कम आय वाले अमेरिकियों के स्टूडेंट लोन (student loan debt) में 10,000 डॉलर तक का लोन माफ किया जा रहा है

अपडेटेड Aug 25, 2022 पर 8:43 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
छात्रों के लोन में कटौती करना बाइडेन प्रशासन का एक बड़ा चुनावी वादा था

US President Joe Biden : अमेरिका में कर्ज के बोझ से परेशान यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट्स यानी ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों को राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। Biden ने बुधवार को कहा कि वह सालाना 1,25,000 डॉलर या इससे कम आय वाले अमेरिकियों के स्टूडेंट लोन (student loan debt) में 10,000 डॉलर तक लोन माफ कर रहे हैं। साथ ही सभी बॉरोअर्स को लोन के पेमेंट से 31 दिसंबर तक छूट दी जा रही है।

लोन में कटौती था बड़ा चुनावी मुद्दा

छात्रों के लोन में कटौती करना बाइडेन प्रशासन का एक बड़ा चुनावी वादा था। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट कर कहा, मैंने चुनाव में किया अपना वादा पूरा करने जा रहा हूं। इसके तहत मध्यम वर्ग को थोड़ी राहत देने के लिए अमेरिकी छात्रों के लोन को माफ या उसमें कुछ कटौती की जा रही है, जिससे वह जनवरी, 2023 से लोन के पेमेंट की तैयारी कर सकें।


हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कुछ शर्तों के साथ यह राहत देने का ऐलान किया है।

लोन माफी की ये हैं शर्तें

राष्ट्रपति बाइडेन ने ट्विटर पर कहा, अगर आप पेल ग्रांट (Pell Grants) पर कॉलेज गये थे तब आपको 20,000 डॉलर की छूट मिलेगी और अगर आपने पेल ग्रांट का लाभ नहीं लिया था तो आपको 10,000 डॉलर की ही छूट मिलेगी। उस पर भी ये छूट केवल उन लोगों को ही मिलेगी जिनकी सालाना आय 1,25,000 डॉलर से कम है।

Joe Biden Cancer: क्या अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को है कैंसर? उनके इस भाषण के बाद क्यों हो रही हैं ऐसी चर्चा, जानें सच्चाई

31 दिसंबर तक लोन चुकाने से भी मिली छूट

वहीं, बाइडेन प्रशासन ने दिसंबर 2022 तक लोन के पेमेंट से छूट दे दी है, जिससे अब 31 दिसंबर 2022 तक कोई लोन नहीं देना होगा। इसके बाद भी अगर आप कोई लोन जमा करते हैं तो वह लोन आपको आपकी आय का 5 फीसदी ही जमा करना होगा। इस प्रकार, यदि आपकी आय 100 रुपए प्रति माह है तो आपको सिर्फ 5 रुपए ही लोन की किश्त जमा करने की जरूरत होगी।

अल कायदा नेता अयमान अल जवाहिरी की ड्रोन हमले में मौत, अमेरिका ने किया दावा

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।