Joe Biden Cancer: अमेरिका (US) के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने हाल ही में एक भाषण के दौरान ये कहकर कि 'मुझे कैंसर है', इंटरनेट यूजर को काफी हैरान और परेशान कर दिया है। इसके साथ ही अब इसने बहुत से झूठे दावों को भी जन्म दे दिया है।

Joe Biden Cancer: अमेरिका (US) के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने हाल ही में एक भाषण के दौरान ये कहकर कि 'मुझे कैंसर है', इंटरनेट यूजर को काफी हैरान और परेशान कर दिया है। इसके साथ ही अब इसने बहुत से झूठे दावों को भी जन्म दे दिया है।
जो बाइडन ने 20 जुलाई को मैसाचुसेट्स में जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण प्रदूषण के बारे में बोलते हुए यह टिप्पणी की थी। अपने भाषण के दौरान, उन्होंने डेलावेयर में तेल रिफाइनरी उत्सर्जन (oil refinery emissions) के खतरों के बारे में बात की।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "यहां इतना ऑयल इमिशन होता है कि आपको अपने विंडशील्ड वाइपर्स को लगाना होगा, ताकि खिड़की से सचमुच तेल निकल जाए।"
उन्होंने आगे कहा, "यही कारण है कि मैं और बहुत से दूसरे लोगों के साथ मैं बड़ा हुआ, जिन्हें कैंसर है। क्यों सबसे लंबे समय तक, डेलावेयर में देश में कैंसर की दर सबसे ज्यादा थी।"
इसके साथ ही रिपब्लिकन से जुड़े कई ट्विटर अकाउंट ने बाइडन के स्वास्थ्य के बारे में अटकलों को हवा देने की कोशिश की।
इस हंगामे के बीच, वाशिंगटन पोस्ट के फैक्ट चेकर ग्लेन केसलर ने बाइडन के स्वास्थ्य की पूरी डिटेल शेयर की, जिसे व्हाइट हाउस ने उनके राष्ट्रपति बनने से पहले 2021 में पब्लिश किया था।
इसमें कहा गया कि बाइडन के राष्ट्रपति पद संभालने से पहले उनके 'मेलेनोमा स्किन कैंसर' का इलाज किया जा चुका था। वहीं बाइडन के डॉक्टर केविन ओ'कॉनर की रिपोर्ट में कहा गया है, "इन घावों को पूरी तरह से हटा दिया गया था।"
इसमें आगे कहा गया, "स्किन संबंधी निगरानी के लिए पूरे शरीर का स्किन टेस्ट किया गया था। इस समय उनके शरीर की किसी भी जगह पर स्किन कैंसर नहीं है।"
व्हाइट हाउस के डिप्टी प्रेस सचिव एंड्रयू बेट्स ने पुष्टि की कि मैसाचुसेट्स के अपने भाषण में, बाइडन अपने स्किन कैंसर के इलाज की प्रक्रिया का जिक्र कर रहे थे।
बाइडेन ने जनवरी, 2021 में अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। 79 साल की उम्र में वह शीर्ष पद संभालने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।