Johnson & Johnson अगले साल से दुनिया भर में नहीं बेचेगी Talcum Powder, लगे ये संगीन आरोप

Johnson & Johnson कंपनी साल 2023 से पूरी दुनिया में बेबी टैल्कम पाउडर नहीं बेचेगी। कंपनी अमेरिका और कनाडा में पहले ही बेचना बंद कर चुकी है

अपडेटेड Aug 13, 2022 पर 10:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दुनियाभर में दावे किए जाते रहे हैं कि टैल्कम पाउडर के इस्तेमाल से कैंसर होने का खतरा रहता है।

Johnson & Johnson: जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson & Johnson) साल 2023 तक पूरी दुनिया में अपने बेबी टैल्कम पाउडर को बेचना बंद कर देगी। J&J का टैल्कम पाउडर (Talcum Powder) अमेरिका और कनाडा में 2020 में ही बंद हो चुका है। अब कंपनी टैल्क बेस्ड पाउडर की जगह कॉर्न स्टार्च बेस्ड पाउडर बेचेगी। दरअसल, दुनियाभर में दावे किए जाते रहे हैं कि इस बेबी पाउडर के इस्तेमाल से कैंसर होने का खतरा रहता है। कैंसर की आशंका वाली रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रोडक्ट की बिक्री में भी भारी गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि कंपनी ने हमेशा इस पाउडर को सेफ बताया।

कंपनी ने कहा है कि बेबी पाउडर में अब टैल्कम पाउडर की जगह कॉर्नस्टार्च का इस्तेमाल किया जाएगा। यह कॉमर्शियल डिसीजन है। फर्म ने कहा कि कॉर्नस्टार्च आधारित बेबी पाउडर पहले से ही दुनिया के कई देशों में बेचा जा रहा है।

टैल्क से कैंसर का खतरा


टैल्क से कैंसर के खतरे के आरोप लगते रहे हैं। टैल्क को माइन करके निकाला जाता है। वहीं से एस्बेस्टस भी निकलता है। एस्बेस्टस (अभ्रक) भी एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला सिलिकेट मिनरल है। ये शरीर को नुकसान पहुंचाता है। जब टैल्क की माइनिंग की जाती है तो उसमें एस्बेस्टस के भी मिलने का खतरा रहता है। कई महिलाओं ने दावा किया कि बेबी पाउडर का इस्तेमाल करने से उन्हें ओवेरियन कैंसर हो गया। अमेरिका में रेग्युलेटर्स ने दावा किया था कि उन्हें कंपनी के बेबी पाउडर में कैंसर पैदा करने वाले तत्व मिले हैं। कई महिलाओं ने दावा किया कि बेबी पाउडर का इस्तेमाल करने से उन्हें ओवेरियन कैंसर हो गया।

Johnson and Johnson की सिंगल डोज Covid-19 वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को भारत में मिली मंजूरी

अमेरिका और कनाडा में 2020 से ब्रिक्री बंद

जॉनसन एंड जॉनसन का बेबी पाउडर 1894 से बेचा जा रहा है। हालांकि 2020 में J&J ने अमेरिका और कनाडा में अपने टैल्क बेबी पाउडर की बिक्री बंद करने का ऐलान किया था। कंपनी ने कहा था कि कानूनी चुनौतियों के बीच उत्पाद की गलत जानकारी के कारण मांग गिर गई है। अमेरिका में रेग्युलेटर्स ने दावा किया था कि उन्हें कंपनी के बेबी पाउडर में कैंसर पैदा करने वाले तत्व मिले। हालांकि, कंपनी हमेशा से इन आरोपों को सिरे से खारिज करती रही है। बता दें कि कंपनी के खिलाफ 38,000 से ज्यादा केस चल रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।