Jovenel Moise Murder: पुलिस ने 2 अमेरिकियों सहित 13 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

ताइवान के अधिकारियों ने ये भी कहा कि उनके दूतावास के मैदान से 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है

अपडेटेड Jul 09, 2021 पर 1:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

हैती की पुलिस (Haitian Police) ने एक दिन पहले अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा राष्ट्रपति जोवेनेल मोसे ( Jovenel Moise) की उनके घर पर हत्या की चल रही जांच के सिलसिले में गुरुवार को दो अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया। एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक हैती की राजधानी पोर्ट औ प्रिंस में कनाडा के दूतावास में एक पूर्व अंगरक्षक था।

अमेरिकियों की गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ताइवान के अधिकारियों ने ये भी कहा कि उनके दूतावास के मैदान से 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शाम 4 बजे (गुरुवार) के आसपास एक ऑपरेशन शुरू किया और 11 संदिग्धों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। ताइवान के दूतावास ने कहा कि ये बिना किसी रुकावट के पुलिस के अनुरोध पर ये कार्रवाई हुई।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, राष्ट्रपति मोइस की हत्या में कम से कम 28 लोग शामिल थे। इनमें से 26 कोलंबियाई मूल के हैं। राष्ट्रीय पुलिस महानिदेशक लियोन चार्ल्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमने 15 कोलंबियाई लोगों और हाईटियन मूल के दो अमेरिकियों को गिरफ्तार किया है। तीन कोलंबियाई मारे गए हैं, जबकि आठ अभी भी फरार हैं।"

चार्ल्स ने कहा कि पुलिस ने हमलावरों द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियार और सामान को भी बरामद किया, उन्होंने ये भी कहा, "हम दूसरे आठ किराए पर लिए गए लोगों को पकड़ने के लिए अपनी जांच और खोज तकनीकों को मजबूत करेंगे।"

बुधवार को राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस में उनके निजी आवास पर बंदूकधारियों ने राष्ट्रपति मोसे और उनकी पत्नी मार्टीन पर हमला किया। हमले के दौरान मोसे की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई। उनका वर्तमान में अमेरिका के मियामी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।