हैती की पुलिस (Haitian Police) ने एक दिन पहले अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा राष्ट्रपति जोवेनेल मोसे ( Jovenel Moise) की उनके घर पर हत्या की चल रही जांच के सिलसिले में गुरुवार को दो अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया। एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक हैती की राजधानी पोर्ट औ प्रिंस में कनाडा के दूतावास में एक पूर्व अंगरक्षक था।